Australia

फोटो: The Times of India

पर्यटकों को दो साल बाद ऑस्ट्रेलिया में मिलेगी एंट्री

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने फरवरी सात को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद सरकार ने फैसला किया है कि पर्यटकों के लिए कोविड 19 के कारण लगाया गया प्रतिबंध हटाया जाए। अब फरवरी 21 से पर्यटकों के लिए सीमाएं खोली जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ वो लोग जा सकेंगे जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है। सीमा पर लगे प्रतिबंध के कारण हर महीने व्यापार को 2.6 बिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Australia, Reopening, Travel, Scott Morrison

Courtesy: TV9Hindi

Justin Langer

फोटो: The Guardian

संकट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, हेड कोच जस्टिन लैंगर ने दिया इस्तीफा

ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच जस्टिन लैंगर ने फरवरी 4 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साल 2018 में उन्होंने यह पद संभाला था, जिसका करार जून 2022 तक था। लेकिन उससे पहले ही उनका इस्तीफा देना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छे संकेत नही हैं। लैंगर के कार्यकाल के दौरान ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हुआ। ऑस्ट्रेलिया को मार्च में पाकिस्तान का दौरा करना है। इस ऐतिहासिक दौरे से पहले ही उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया है।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Australia, Justin Langer, head coach, T20 World Cup

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Aus

फोटो: Amar Uajala

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रनो से हराकर फाइनल में बनाई जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी दो को अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनो से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इसके साथ ही बार के नाम सबसे ज़्यादा फाइनल खेलने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। भारत अब तक चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर चुका है। अब भारत के सामने फाइनल में इंग्लैंड की चुनौती होगी। 

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Australia, Under 19 World Cup, Finals

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Pak vs Aus

फोटो: ICC

अंडर-19 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रनो से दी मात

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जनवरी 28 को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया से पहले इंग्लैंड और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना चुके है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 276 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 35.1 ओवर में ही 157 रनों पर सिमट गई।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 12:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pakistan, Australia, Under 19 World Cup, semifinal

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mitchell Starc

फोटो: Cricket Addictor

मिचेल स्टार्क ने पहली बार जीता एलन बॉर्डर मेडल

ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क को जनवरी 29 को एलन बॉर्डर मेडल से नवाजा गया है। उन्होंने एक वोट से मिचेल मार्श को पीछे छोड़कर यह जीत हासिल की है। इसके साथ उन्हें बेस्ट मेंस वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिला है। वहीं मिचेल मार्श को बेस्ट टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर और ट्रेविस हेड को बेस्ट टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड एश्ले गार्डनर को मिला है।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 11:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Australia, Mitchell Marsh, Mitchell Starc, Travis Head

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Jhye Richardson

फोटो: ESPNcricinfo

ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे से पहले बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी हुआ दौरे से बाहर

ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा मार्च में होने वाला है। उससे पहले उसे घर पर ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका एलान जल्द ही किया जाएगा। लेकिन उससे पहले यह खबर सामने आई है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज झाई रिचर्डसन पैर की चोट के कारण पाकिस्तान दौरे पर नही जाएंगे। इसके अलावा डेविड वार्नर को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया  इस दौरे पर 3 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचो की सीरीज खेलेगा।

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 11:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Australia, Pakistan, David Warner, jhye Richardson

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

T20 World Cup 2022

फोटो: ESPNcricinfo

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल जारी, इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तारीखों का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर 16 से नवम्बर 13 तक खेला जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार भी इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। पहले राउंड-1 के मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद सुपर-12 के मुकाबले शुरू होंगे। सुपर-12 के लिए दो ग्रुप बनाये गए हैं। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान तो वहीं ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को जगह मिली है।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 12:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: ICC, t20 world cup 2022, Australia, India

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Icc test team Ranking

फोटो: ICC

आईसीसी ने जारी की टेस्ट टीम रैंकिंग, भारत को हुआ खासा नुकसान

आईसीसी ने टेस्ट टीम रैंकिंग जारी कर दी है। नई रैंकिंग के मुताबिक भारत दो स्थान खिसककर पहले से तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। वहीं एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से मात देने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर काबिज़ हो गया है। न्यूज़ीलैंड दूसरे साथ पर बना हुआ है। इंग्लैंड नम्बर चार पर है तो साउथ अफ्रीका नम्बर पांच पर मौजूद है। इनके अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे टॉप 10 रैंकिंग में शामिल हैं।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 03:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Australia, New Zealand, ICC

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Legend League Cricket

फोटो: Asianet

एक बार फिर मैदान पर दिखेंगे दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर, जनवरी 20 से शुरू होगा एलएलसी

लीजेंड लीग क्रिकेट की शुरुआत जनवरी 20 से ओमान में होने वाली है। इस लीग में सन्यास ले चुके खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें तीन टीम होंगी इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और शेष विश्व। इंडिया की टीम में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते नज़र आएंगे। वहीं एशिया में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। शेष विश्व मे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जलवा दिखाते नज़र आएंगे।

शनि, 08 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Pakistan, Sri Lanka, Australia, England, llc

Courtesy: Amar Ujala

Travis Head

फोटो: NDTV

कोरोना की चपेट में आई एशेज सीरीज, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पाया गया संक्रमित

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सिडनी में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए उनको टीम से बाहर कर दिया गया है। हेड की जगह मिचेल मार्श, निक मैडिन्सन और जोश इंग्लिश को कवर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले इंग्लैंड के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड और मैच रेफरी डेविड बून भी कोरोना संक्रमित होने के कारण सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 12:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Australia, England, Ashes, Covid-19

Courtesy: TV9 Bharatvarsh