व्यापारियों ने किया 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान
देश भर के व्यापारियों ने 26 फरवरी को जीएसटी में व्यापक सुधार की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है। यह फैसला नागपुर में कैट के दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में लिया गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार "गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) में व्यापक सुधार की जरूरत है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।" कैट के मुताबिक भारत बंद का समर्थन तमाम प्रदेशों के व्यापारियों के संगठन के साथ ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट… read-more
Tags: Bharat Bandh, GST, CAIT, AITWA
Courtesy: INDIA NEWS
किसानों के भारत बंद का आम आदमी पार्टी करेगी समर्थन, केजरीवाल ने लिया बॉर्डर पर जायज़ा
किसान बिल का विरोध कर रहे किसानों ने दिसम्बर 8 के दिन भारत बंद करने का फैसला लिया है और आम आदमी पार्टी किसानो के इस फैसले का समर्थन कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिसम्बर 7 के दिन सिंधु बॉर्डर पर किसानों के लिए की गई व्यवस्था का जायज़ा लिया है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि किसानों की मांग जायज़ है, इसलिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द इसका समाधान करें।
Tags: Aam Aadmi Party, Bharat Bandh, Farmers' Protest
Courtesy: Aajtak news
आरएसएस के भारतीय किसान संघ ने भारत बंद में सहयोग देने से किया इंकार
केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल का विरोध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भारतीय किसान संघ भी कर रहा है। लेकिन दिसम्बर 8 के दिन भारत बंद करने के फैसले का साथ देने से भारतीय किसान संघ ने इनकार कर दिया है और कहा है कि अब इस प्रदर्शन में राजनीतिक दल घुस आए हैं। संघ का कहना है कि उन्होंने इस भारत बंद से दूरी इसलिए बनाई है, क्योंकि इसमें राजनैतिक पार्टियां जुड़ गई हैं और अब आंदोलन में राजनीति हो रही है।
Tags: RSS, Bharat Bandh, Farmers' Protest
Courtesy: Aajtak news