Narendra Modi

फोटो: Business standard

प्रधानमंत्री मोदी के 71 वें जन्मदिन पर गुजरात के 7,100 गांव में गूंजेगी रामधुन

प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर 'राम धुन कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सितंबर 17 को शाम सात बजे गुजरात के 7,100 गावों में रामधुन गूंजेगी। गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हर साल गुजरात में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी साल अक्टूबर 9 को पीएम मोदी को गुजरात का सीएम बने 20 साल भी पूरे हो जाएंगे।

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 03:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: PM Narendra Modi, birthday, BJP, Gujrat

Courtesy: OTT INDIA

Devendra Fadnavis

फोटो: Indian Express

आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का आज 51वां जन्मदिन है। देवेंद्र फडणवीस एक कुशल भारतीय राजनेता हैं और उन्होंने अपने पिता से विरासत में मिली राजनीति के बाद लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। देवेंद्र फडणवीस के पिता भी राज्य विधान परिषद के विशिष्ट सदस्य रह चुके हैं। देवेंद्र फडणवीस ने लॉ से ग्रेजुएशन किया है और बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है। देवेंद्र अपने कॉलेज के दिनों में एबीवीपी के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। इतना ही नहीं… read-more

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 11:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Devendra Fadnavis, birthday, Indira Gandhi

Courtesy: Brifly News

Ekta Kapoor

फोटो: Hindustan Times

टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर मना रही हैं अपना 46वां जन्मदिन

टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर और बालाजी फिल्म की मालकिन एकता कपूर अपना अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 130 से ज्यादा टीवी शोज को प्रोड्यूस किये है। एकता कपूर ने 2001 में फिल्म प्रोडक्शन का सफर शुरु किया, जिसमें 'मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘कुछ तो है’ और ‘कृष्णा कॉटेज’ शामिल है। वे टीवी और फिल्मों के साथ डिजिटल एप ऑल्ट बालाजी पर वेब शो भी बनाती हैं। उन्होंने शादी नहीं की, हालांकि सरोगेसी से उनका एक बेटा है। 

सोम, 07 जून 2021 - 11:30 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Ekta Kapoor, ALT Balaji, birthday, celebrations

Courtesy: Live Hindustan

Yogi Adityanath

फोटो: THE NEWS MINUTE

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने नहीं दी बधाई

योगी आदित्यनाथ के 49वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सोशल मीडिया पर बधाई नहीं दी गई। उनका जन्मदिन जून 5 को मनाया गया। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने बधाई दी है। हालांकि भाजपा के कई मंत्रियों और नेताओं ने उनको जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है, जिसमें देवेंद्र फडणवीस, किरण रिजजू और प्रकाश जावडेकर शामिल हैं। 

रवि, 06 जून 2021 - 11:55 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Yogi Adityanath, birthday, PM Modi, Amit Shah

Courtesy: Dainik Bhaskar

Google-Doodle

फोटो: DNP India

रूस की पहली महिला सर्जन के 151वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

गूगल ने अप्रैल 19 को रूस की पहली महिला सर्जन वेरा गेड्रोइट्स के 151वें जन्मदिन पर सम्मानित करते हुए डूडल बनाया है। उनका पूरा नाम वेरा इग्नाटिवेना गेड्रोइट्स था और ये रूस की पहली महिला सैन्य सर्जन होने के साथ प्रोफेसर, कवि और लेखिका भी थीं। वेरा ने सेवा और युद्ध चिकित्सा के क्षेत्र में कई जवानों की जान बचाई थी। उनका जन्म अप्रैल 19, 1870 को कीव के लिथुआनियाई शाही वंश के एक प्रमुख परिवार में हुआ था।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 07:16 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Google Doodle, honoring, Russia, female surgeon, Vera Gedrowitz, birthday

Courtesy: Amarujala News

Taja Begum

फ़ोटो: Amarujala

सेना ने मनाया पूर्व लांसनायक मोइनुद्दीन डार की पत्नी का जन्मदिन

भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिम इलाके में खुशियां भरने की कोशिश करते हुए सेना के पूर्व लांसनायक मोइनुद्दीन डार की पत्नी का जन्मदिन मनाया है। दरअसल डार की बेगम के जन्मदिन की जानकारी सेना को थी जिसके बाद वे जिप्सी में केक लेकर हाजिम पहुंचे और केक कटवाकर जन्मदिन मनाते हुए खुशियां भर दी। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सेना ने घाटी में खुशियां भरने की कोशिश की है।

रवि, 28 मार्च 2021 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Army soldiers, birthday, lansnayak

Courtesy: Amarujala News

Dhvani

फोटो: IMDB

Birthday Special: ध्वनि भानुशाली ने 21 साल की उम्र में ही बनाया ये रिकॉर्ड

ध्वनि भानुशाली मार्च 22 को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। ध्‍वनि ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया','वेलकम टू न्‍यूयार्क', 'वीरे दी वेडिंग' और 'मरजावां' जैसी फिल्मो के लिए गाने गाए हैं। उन्हें असली पहचान 'दिलबर' गाने से मिली। साल 2019 में टी सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा एक पोस्ट साझा करके उनके दो गानों ‘ले जा रे’ और ‘वास्ते’ के यूट्यूब व्यूज एक बिलियन क्रॉस होने की जानकारी दी थी। इस पोस्‍ट के जरिए बताया गया था कि ध्‍वनि भानुशाली 21 की… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 05:07 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: WOMEN SINGER, Dhvani bhanushali, birthday, highest records

Courtesy: Zee News

Amitabh Bachchan Wishes Shewta

फोटो: Instagram

श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करके लिखी खास पोस्ट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेटी श्वेता बच्चन नंदा के 47वें जन्मदिन पर बेहद ही खास फोटो शेयर की है। इसके साथ ही अमिताभ ने लिखा कि, "बेटियां बेस्ट होती हैं।" फोटो में बिग बी और श्वेता की तस्वीरों का कोलाज़ है जिसमें बाप-बेटी के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। श्वेता को जन्मदिन के खास मौके पर न सिर्फ उन्हें फैंस बल्कि परिवार, दोस्त और शुभचिंतकों से भी खूब बधाईयां मिल रही हैं।

बुध, 17 मार्च 2021 - 02:50 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Amitabh Bachchan, birthday, Wishes, Share Photos

Courtesy: Aajtak News

shaid udham singh

फोटो: office holidays

आज मनाई जा रही है स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए उधम सिंह की 121वीं जयंती

सरदार उधम सिंह का जन्म दिसम्बर 26-1899 को पंजाब के संगरूर ज़िले में हुआ था। उधम सिंह के सामने ही अप्रैल 13 -1919 को जलियांवाला बाग नरसंहार हुआ था। यहीं पर उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड देखकर यह प्रतिज्ञा ली थी कि, वे इसका बदला लेंगे। वे जनरल डायर और तत्कालीन पंजाब के गर्वनर माइकल ओ’ ड्वायर  को सबक सिखाना चाहते थे। इसके बाद वो क्रांतिकारियों के साथ शामिल हो गए। जून 4 -1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया। जुलाई 31 -1940 को उन्हें… read-more

शनि, 26 दिसम्बर 2020 - 10:17 AM / by मोहम्मद कासिम

Tags: ShaheedUdhamSingh, UdhamsinghJayanti, birthday

Courtesy: Briflyexclusive

Sugermint.com

फोटो: Sugermint

आज ही हुआ था देश के "कवि प्रधानमंत्री" का जन्म

भारत की राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी को एक मज़बूत प्रधानमंत्री के तौर पर याद किया जाता है। 16 अगस्त 2018 को  देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था। देशभर में शोक की लहर दौड़ गई और कहा गया कि भारत का "कवि प्रधानमंत्री" अलविदा कह रहा है। दिसंबर 25 को अटल जी की जयंती मनाई जाती है और याद किए जाते हैं ऐसे अनेकों किस्से जो उनकी ज़िंदगी की चमक का नमूना बिखेरते हैं। उनके सियासी सफर के अनेकों किस्सों के साथ कई कहानियां ऐसी भी हैं… read-more

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 11:35 AM / by मोहम्मद कासिम

Tags: Atal Bihari Vajpayee, birthday, Prime Minister

Courtesy: Brifly Exclusive