Sonu Sood

फोटो: Indian Express

छात्रों को स्कॉलरशिप और मरीजों के लिए बेड सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं सोनू सूद

कोरोना काल में आम जनता की इच्छाओं को पूरा करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने दिल की बात साझा की है। सोनू सूद ने अपने बर्थडे पर बताया कि वो छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और मरीजों के लिए बेड की सुविधा देने की कोशिश में जुटे है। उन्होंने कहा कि मेरे अगले बर्थडे पर मैं चाहता हूं कि अस्पतालों में कम से कम 1000-1500 बेड हों। छात्रों के लिए भी दस गुना अधिक छात्रवृत्ति की व्यवस्था करने की इच्छा है।

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 06:35 PM / by रितिका

Tags: Sonu Sood, Bollywood, Bollywood celebrities, Coronavirus Pandemic

Courtesy: News 18 Hindi

Neha Dhupia and Angad Bedi

फोटो : Indian Express

दूसरी बार मां बनेंगी नेहा धूपिया, फोटे शेयर कर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के घर जल्द ही दूसरी बार किलकारियां गूंजेंगी। नेहा धूपिया ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की और अपनी दूसपी प्रेगनेंसी की जानकारी फैंस को दी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ फोटो शेयर की है। इस खुशखबरी के साथ ही कपल को सानिया मिर्जा, भावना पांडे, फराह खान समेत कई सेलेब्स बधाईयां दे रहे है… read-more

सोम, 19 जुलाई 2021 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Angad Bedi, Neha Dhupia, Bollywood, Bollywood celebrities

Courtesy: Aajtak News

Mandira Bedi

फोटो: Mathrubhumi.com

पति की मौत के बाद मंदिरा बेदी ने किया पहला ट्वीट

फिल्म एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की हार्ट अटैक से अचानक हुई मौत के बाद मंदिरा बेदी बहुत मुश्किल समय से गुजर रही है। पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने अपना पहला ट्वीट किया है। उन्होंने राज संग अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा #rip my Raji।  इसके साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी बनाया। दोनों ही इस फोटो में बहुत खुश नजर आ रहे है।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Mandira Bedi, Mandira Bedi Twitter, Raj Kaushal, Bollywood, Bollywood celebrities

Courtesy: Aajtak News

sharvan_rahtore

फोटो: Patrika

नदीम-श्रवण जोड़ी फेम श्रवण राठौड़ हुए कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी में श्रवण को कोविड-19 पॉज़िटिव होन के बाद रहेजा अस्पताल, माहिम मुंबई में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। उनके बेटे संजीव ने अपने पिता के बारे में बताया और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की। उनके साथी नदीम ने भी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया। नदीम-श्रवण की जोड़ी ने नब्बे के दशक में कई यादगार गानों की रचना की हैं।

मंगल, 20 अप्रैल 2021 - 10:30 AM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bollywood celebrities, Music industry, music composer, Nadeem-Shravan, shravan, covid positive

Courtesy: India Tv

Manish-Malhotra

फोटो: Vogue

कोरोना संक्रमण का शिकार हुए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा

अब तक बॉलीवुड में कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके है। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चहेते और फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसकी जानकारी मनीष ने खुद सोशल मीडिया के जरिये दी है। मनीष की इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के कमेंट का भी तांता लग गया। सभी लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 08:01 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bollywood celebrities, Fashion Designer, Manish Malhotra, covid positive, Home Quarantine

Courtesy: India Tv

tariq shah

फोटो: Newsyatra

किडनी संबंधी बीमारियों के कारण हुआ अभिनेता तारिक शाह का निधन

धारावाहिक 'कड़वा सच' और फिल्म 'जनम कुंडली' फेम तारिक शाह का अप्रैल 03 को मुंबई में निधन हो गया। वह किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। तारिक शाह निर्देशक और निर्माता भी थे और अभिनेत्री शोमा आनंद के पति थे। उन्होंने 'जन्म कुंडली', 'बहार आने तक' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।  तारिक और शोमा की शादी के समय शोमा करियर की ऊंचाइयों पर थीं। तारिक शाह दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन थे और उनके बहुत करीब थे। उनकी पत्नी शोमा आज भी अभिनय की दुनिया में… read-more

शनि, 03 अप्रैल 2021 - 09:21 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bollywood celebrities, Film Director, Film Producer, tariq shah, Dead

Courtesy: Amarujala News

Lisa-Haydon

फोटो: Yoyocial

लीसा हेडेन ने फ्लॉन्ट किया 'बेबी बंप'

एक्ट्रेस लीजा हेडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई सारी तस्वीरें और वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। लीजा तीसरी बार मां बनने जा रही हैं और इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस को यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। लीजा के दो बेटे हैं, दो बच्चों की मां होने के बाद भी लीजा ने खुद को फिट रखा हुआ है। लीजा काफी फिट एक्ट्रेस में से एक हैं।

रवि, 28 मार्च 2021 - 06:21 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Lisa Heydon, Bollywood celebrities, motherhood, beach, Share Photos, Instagram, Viral Photo

Courtesy: Aajtak News

MEeera Rajpoot And Shahid Kapur

फोटो: Instagram (mira.kapoor)

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इस क्रिकेटर को बताया अपना क्रश

इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी ज़िंदगी के कई राज फैंस के साथ शेयर किए। इस सेशन के दौरान मीरा राजपूत से जब यह सवाल पूछा गया कि उनका क्रश कौन रहा है, तो उन्होंने बताया कि वह दक्षिण अफ्रीका के पू्र्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स को वह काफी पसंद करती हैं और वह उनके क्रश रहे हैं। उन्होंने लिखा 'आई लव हिम'। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की शादी साल 2015 में हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे… read-more

बुध, 24 फ़रवरी 2021 - 04:23 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: Shahid Kapoor, Mira Rajpoot, AB De Villiers, Bollywood, Instagram, Bollywood celebrities

Courtesy: NDTV India

BOLLYWOOD

फोटो: google

रणवीर सिंह की हुई फिल्म सर्कस में एंट्री

रणवीर सिंह एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। रणवीर काफी लंबे समय से बड़े परदे से गायब हैं। अब बताया जा रहा है कि फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सर्कस पर काम शुरू कर दिया है। जिस फिल्म को लेकर कई तरह की अफवाहे सुनने को मिल रही थी उन अफवाहों को गलत साबित करते हुए फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है।

बुध, 18 नवंबर 2020 - 08:07 PM / by सुषमा चौधरी

Tags: Ranveer Singh, Rohit Shetty, Bollywood celebrities, Bollywood

Courtesy: Aajtak news

RANVEER

फोटो: google

कार के ऊपर चढ़कर रणवीर सिंह ने जताया फैंस के प्रति अपना प्यार

बॉलीवुड के चुलबुले स्टार रणवीर सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह कार के ऊपर खड़े होकर अपने फैंस से इशारों में बाते कर रहे हैं। दरअसल, जिस समय रणवीर सिंह अपनी शूटिंग खत्म करके लौट रहे थे तो उनके फैंस ने उनकी गाडी को घेर लिया, तब रणवीर सिंह अपने निराले  अंदाज में कार के ऊपर चढ़ गए, और इशारों में बात करते हुए फैंस के प्रति अपना प्यार जताया और सुरक्षित रहने का भी मैसेज दिया।

बुध, 11 नवंबर 2020 - 11:25 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: Ranveer Singh, Bollywood celebrities, Bollywood, Mumbai

Courtesy: NEWS 18