Sonia Gandhi, Lalu Yadav and nitish kumar

फ़ोटो: Hindustan

लालू और नीतीश ने की सोनिया से मुलाकात , बोले - कांग्रेस के बिना कोई गठबंधन नहीं हो सकता

आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता के मद्देनजर लालू यादव व नीतीश कुमार ने कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सितंबर 25 के शाम हुई मुलाकात के बाद लालू ने कहा की कांग्रेस के बगैर कोई गठबंधन नहीं हो सकता और हम कांग्रेस को आगे करके ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे। वहीं जानकारी है की कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव होने के बाद दोनों नेता एक बार फिर से सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

सोम, 26 सितंबर 2022 - 10:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Lalu Prasad, Nitish Kumar, Sonia Gandhi, Congress Party

Courtesy: NDTV

Digvijay Singh

फ़ोटो: Opindia

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, आरएसएस और पीएफआई को बताया एक जैसा

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ग्वालियर की एक सभा के अपने संबोधन में आरएसएस और प्रतिबंधित संगठन "पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया" को एक जैसा बताया है। उन्होंने कहा की पीएफआई और आर एस एस एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं और जो धार्मिक उन्माद फैलाए, नफरत फैलाए और हिंसा का माहौल बनाए ऐसे सभी संगठनों पर कार्रवाई होना चाहिए।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 11:35 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, PFI, Digvijaya Singh, Congress Party

Courtesy: Live hindustan

Sachin pilot

फ़ोटो: One india

राजस्थान: सचिन पायलट ही बनेंगे मुख्यमंत्री, गहलोत के मंत्री का बयान

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा दावा किया है। मंत्री का कहना है की अगर अशोक गहलोत अपने पद से इस्तीफा देते है तो सचिन पायलट ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे और इसके लिए पार्टी व निर्दलीय सभी विधायक पायलट के साथ ही है। बता दें की कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।

शनि, 24 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sachin Pilot, Rajasthan, Congress Party, cheifminister

Courtesy: Aajtak

congress

फोटो: Sunday Guardian

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को पार्टी ने दिया नया निर्देश

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नया निर्देश जारी किया है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी ना की जाए। खासतौर से चुनाव के उम्मीदवार ऐसी किसी भी टिप्पणी से परहेज करें। ये निर्देश प्रवक्ता गौरव वल्लभ द्वारा अशोक गहलोत का समर्थन करने और शशि थरूर पर निशाना साधने पर दिया गया है।

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Congress, Jai Ram Ramesh, Congress Party, Shashi Tharoor, ASHOK GEHLOT

Courtesy: Zee News

Ashok Gehlot

फोटो: Telegraph India

अशोक गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, खुद दी जानकारी

केरल में सितंबर 22 को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने और राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। अशोक गहलोत इस पद के लिए नामांकन भरेंगे और अपनी दावेदारी पेश करेंगे। अशोक गहलोत अब राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद भी जल्द ही छोड़ेंगे। दरअसल राहुल गांधी को मनाने को कोशिश में विफल होने के बाद ये फैसला हुआ है।

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Rahul Gandhi, ASHOK GEHLOT, Congress, Congress Party

Courtesy: ABP Live

Sharad Pawar, Mamta Banerjee and Sonia Gandhi

फ़ोटो: abpnews

मोदी को हराने कांग्रेस पार्टी संग आएंगी ममता - शरद पवार का दावा

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को लेकर बड़ा बयान दिया है। ममता और कांग्रेस के साथ आने को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ अपने आपसी मतभेद खत्म करने को तैयार हो गई हैं और वे राष्ट्र हित के लिए कांग्रेस को विपक्षी एकजुटता का हिस्सा बनाने को तैयार है। पवार ने यह दावा भी किया है कि फारुख अब्दुल्ला और नीतीश कुमार भी कांग्रेस को साथ रखने राजी हो गए है। 

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 04:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sharad Pawar, mamta banerjee, Congress Party, नरेंद्र मोदी

Courtesy: Aajtak

Veer savarkar in poster

फ़ोटो: Indiatv.in

भाजपा की राह चली कांग्रेस,"भारत जोड़ो यात्रा" के पोस्टर में लगा दी वीर सावरकर की तस्वीर

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अब एक और बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल केरल में लगे भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर लगनी थी, जिसमें अब वीर सावरकर की तस्वीर होने से बयानबाजी शुरू हो गई है। एक तरफ भाजपा नेताओं ने इस पोस्टर की तारीफ करते हुए कांग्रेस को सही राह पकड़ने वाला बताया है तो वहीं, कांग्रेस ने साफ किया है की यह एक प्रिंटिंग मिस्टेक है।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Veer Savarkar, Congress Party, Bharat Jodo Yatra, poster

Courtesy: Aajtak

K k mishra

फ़ोटो: Zeenews.in

मध्यप्रदेश:कांग्रेस नेता केके मिश्रा की ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी, कहा - चमचागिरी करते है

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष व दिग्गज नेता केके मिश्रा ने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान मिश्रा ने कहा की ब्राह्मण समाज के लोग चमचागिरी करते है। अब इस मामले ने राज्य में तूल पकड़ लिया है और भोपाल भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा है कि केके मिश्रा ने यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कहने पर दिया है।

बुध, 21 सितंबर 2022 - 10:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: K k mishra, Congress Party, Madhyapradesh, brahman samaj

Courtesy: Thesootra

Shashi Tharoor and Sonia Gandhi

फ़ोटो: Deccan herald

पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए थरूर को सोनिया गांधी ने दी हरी झंडी

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर की उम्मीदवारी को लेकर हरी झंडी दे दी है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी कोई भी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं देगी, यानी किसी को भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार नहीं बताया जाएगा। वहीं, सोनिया ने यह भी कहा है कि जो चाहे वो कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी कर सकता है। हालांकि थरूर ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party, President

Courtesy: Live hindustan

Shashi Tharoor

फोटो: NDTV.com

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पूर्व सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सितंबर 19 को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। पार्टी में सुधारों की याचिका को सार्वजनिक रूप से अप्रूवल देने के बाद ये मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में पार्टी के भविष्य और सुधारो को लेकर मंथन हुआ है। पार्टी पारदर्शी तरीके से चुनाव करने और उम्मीदवार के लिए सहमत हुई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव अक्टूबर में होना है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Congress, Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party

Courtesy: Zee News