MLA dies

फोटो: Amarujala News

दिल का दौरा पड़ने से हुआ भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश के कासगंज से भारतीय जनता पार्टी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अमांपुर सीट से विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह को तबियत बिगड़ने पर एटा के ही अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। विधायक की मौत की खबर सुनकर उनके  समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी पत्नी की कुछ दिन पहले ही कोरोना होने से मौत हो गई थी।

सोम, 31 मई 2021 - 09:10 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: MLAs, Demise, BJP, Kasganj

Courtesy: Aajtak News

shravanti naidu

फोटो: FREEPRESS JOURNAL

पूर्व महिला क्रिकेटर श्रवन्ती नायडू की मां का कोरोना से निधन

पूर्व महिला क्रिकेट केएस श्रवन्ती नायडू की मां एस.के सुमन का मई 22 को निधन हो गया। वे काफी दिनों से आईसीयू में भर्ती थी। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने उनके इलाज हेतु 6.77 लाख रुपए भी डोनेट किया है। उनके पिता भी कोरोना से जूझ रहे हैं। बीसीसीआई के पूर्व कन्वेनर एन विद्या यादव ने यह जानकारी साझा की है। श्रवन्ती ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी।

रवि, 23 मई 2021 - 09:22 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: BCCI, Cricket, Demise, mother

Courtesy: Dainik Bhaskar

 Vijay Kahyap

फोटो: Naya India

योगी सरकार के मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से हुआ निधन

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनको भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मई 18 को मृत्य हो गई। विजय कश्यप यूपी के मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उनको बाढ़ एवं नियंत्रण मंत्री का पद सौंपा था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके शोक जताया है। यूपी में 5वें विधायक का कोरोना से निधन हुआ है।

बुध, 19 मई 2021 - 10:55 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: UP government, Demise, Yogi Sarkar, Union Minister

Courtesy: Aaj Tak

Demise

फोटो: Loksatta

कोरोना से हुआ आईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. केके अग्रवाल का निधन

'हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया' के प्रेसिडेंट और आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के पूर्व प्रेसिडेंट पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन हो गया है। डॉ. केके अग्रवाल को एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने मई 17 की रात 11.30 बजे अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने अप्रैल 28 को ट्वीटर पर कोरोना… read-more

मंगल, 18 मई 2021 - 12:16 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Coronavirus, Medical, Heart care, Demise

Courtesy: Aajtak News

Tamil actor died

फोटो: Times Of India

तमिल एक्टर मारन का हुआ कोरोना से निधन

तमिल एक्टर मारन का कोरोना संक्रमित होने के बाद निधन हो गया। दो दिन पहले मारन को चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल मे भर्ती किया गया था। उन्होंने मई 12 को अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी। डिशूम, थल्यानगरम और बॉस अंगिरा भास्करन जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के कारण उन्होंने खूब वाह-वाही बटोरी थी। बहुत जल्द उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

गुरु, 13 मई 2021 - 09:25 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Demise, Actor, Tollywood, Superstars

Courtesy: Amarujala News

Tapsee pannu upcoming film editor dies of Coronavirus

फोटो: DNA India

तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' के एडिटर का कोरोना से हुआ निधन

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'रश्मि रॉकेट' के एडिटर अजय शर्मा का कोरोना के कारण निधन हो गया है। अजय कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद मई 4 को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अजय शर्मा के दोस्तों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

बुध, 05 मई 2021 - 08:55 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Tapsee Pannu, Bollywood (52, Demise, ajay sharma

Courtesy: Aajtak News

Pm modi

फ़ोटो: Indian express

कोरोना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची का निधन

गुजरात अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में अप्रैल 27 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें बीते 10 दिन पहले कोरोना वायरस से ज्यादा हालात खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। 80 वर्षीय नर्मदाबेन के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।"

बुध, 28 अप्रैल 2021 - 04:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, aunty, Coronavirus, Demise

Courtesy: Aajtak

Oxygen tanker leaks at Nashik Zakir Hussain Hospital

फोटो: The Economics Times

नासिक के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो जाने से हुई 22 मरीज़ों की मौत 

महाराष्ट्र के नासिक में अप्रैल 21 को सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो जाने से 22 मरीजों की मौत हो गई और 35 की हालत अभी भी नाजुक है। ये हादसा लीक हुए ऑक्सीजन टैंक को रिपेयर करते वक़्त 30 मिनट के लिए ऑक्सीजन सप्लाई रोक देने से हुआ है। इससे हुए मौतों की पुष्टि नासिक के जिलाधिकारी ने दी है। जिस वक़्त ऑक्सीजन सप्लाई रोकी गयी उस वक़्त 238 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 07:16 PM / by Shruti

Tags: Breaking, Nashik, oxygen cylinders, Demise, Leaked

Courtesy: bhaskar news

Ad veteran Anil Kapoor demise

फोटो: Republic world

अमूल की मशहूर पंचलाइन देने वाले बिजनेस टाइकून अनिल कपूर का हुआ निधन

अमूल की मशहूर पंचलाइन "अमूल द टेस्ट ऑफ इंडिया" देने वाले बिजनेस टाइकून अनिल कपूर का कैंसर के चलते अप्रैल 12 को निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके बेटे टीवी एक्टर राम कपूर द्वारा अप्रैल 15 को इंस्टाग्राम पर शेयर कर के दी गयी। FCB उल्का में चेयरमैन रहे 74 साल के अनिल कपूर विज्ञापन जगत में बिली के नाम से मशहूर थे। इनके दिए कई यादगार विज्ञापनों में सबसे ज्यादा मशहूर अमूल का ही है।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 09:59 PM / by Shruti

Tags: Ram Kapoor, Instagram, Amul India, Tagline, Demise

Courtesy: Bhaskar News

The Prince Philip passed away

फोटो: The Royal Family Twitter

ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के पति प्रिंस फ़िलिप का हुआ निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के पति प्रिंस फ़िलिप का अप्रैल 9 को 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी, जो इन्फेक्शन फैलने की वजह से एक महीने बाद किंग एडवर्ड हॉस्पिटल से शाही महल लौटे थे। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में प्रिंस फिलिप की विंडसर कैसल में निधन की जानकरी दी गयी है। फिलिप के निधन पर… read-more

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 08:56 PM / by Shruti

Tags: Britain, Queen Elizabeth II, Prince Philip, Royal Family, Demise

Courtesy: Bhaskar News