हज 2022: कोविड -19 महामारी के 2 साल बाद 79,000 से अधिक भारतीय मुसलमान सऊदी अरब के लिए भरेंगे उड़ान
अधिकारियों ने मई 7 को जानकारी देते हुए बताया कि, कोविड -19 महामारी प्रतिबंधों के दो साल के अंतराल के बाद, 79,237 भारतीय मुसलमान हज-2022 तीर्थयात्रा करने के लिए सऊदी अरब जाएंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इनमें लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 22,636 हज समूह आयोजकों के माध्यम से जा रही हैं और शेष 56,601 हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से। 83,140 आवेदनों में से 72,170 ऑनलाइन आवेदन शामिल हैं।
Tags: Hajj 2022-, Muslims, Saudi Arabia, Covid-19 Pandemic
Courtesy: Navbharat Times