KL Rahul

फोटो: DNA India

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल पहुंचे बायो बबल में

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल टीम के साथ जुड़ गए है मगर उन्होंने प्रैक्टिस शुरु नहीं की है। दरअसल बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक राहुल को बायो बबल का पालन करते हुए तीन दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद उनकी प्रैक्टिस शुरु होगी। राहुल ने टीम से जुड़ने के बाद एक वीडियो में कहा कि क्वारंटीन खत्म होने के बाद में सभी से मिलूंगा और स्क्वाड बनाउंगा… read-more

गुरु, 17 मार्च 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: KL Rahul, IPL, Lucknow Super Giants, IPL 2022

Courtesy: ABP Live

Ipl 2022

फोटो: DNA India

लखनऊ की टीम ने की अपने तीन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा

आईपीएल 2022 की नई नवेली टीम लखनऊ ने अपने पहले तीन खिलाड़ियों के नामो की घोषणा कर दी है। लखनऊ ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर टीम का कप्तान बनाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ और भारत के ही अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये में टीम में रखा है। मेगा ऑक्शन के लिए अब लखनऊ के पास 59 करोड़ रुपये बचे हैं।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: IPL, KL Rahul, Marcus Stoinis, ravi bishnoi

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Sa

फोटो: TV9 Bharatvarsh

दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जनवरी 21 को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत लिया है। साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान केएल राहुल के 55 और ऋषभ पंत के 85 रनो के दम पर 287 रन बनाए। डिकॉक के 78 और मलान के 91 रनो की बदौलत अफ्रीका ने इस मैच को आसानी से जीत लिया।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, KL Rahul, Rishabh Pant

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Sa

फोटो: ESPNcricinfo

दूसरे टेस्ट के पहले दिन दिखा अफ्रीकी गेंदबाज़ों का जलवा, 202 रनो पर सिमटी टीम इंडिया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिये हैं। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 202 रनो पर ही सिमट गई है। कप्तान केएल राहुल ने 50 और अश्विन ने 46 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने 4, रबाडा और ओलिवर ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 12:25 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, KL Rahul, Kagiso Rabada

Courtesy: Aajtak News

Kl rahul

फोटो: Crictracker

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है। उनके अलावा शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को टीम में जगह दी गई है।

शनि, 01 जनवरी 2022 - 01:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, ODI series, KL Rahul

Courtesy: Aaj Tak News

Kl rahul

फोटो: NDTV

भारतीय क्रिकेट के सबसे सुनहरे साल में गिना जाएगा साल 2021: केएल राहुल

भारतीय टीम ने सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। इस साल भारतीय टीम ने सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच जीते हैं। इस जीत के हीरो रहे केएल राहुल ने मैच के बाद कहा कि भारतीय टीम के लिए यह साल शानदार रहा है। हमने इस साल जिस तरह की उपलब्धियां हासिल की वे वास्तव में विशेष हैं। मेरा मानना है कि इसे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार सालों में गिना जाएगा।

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 06:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, Centurion, KL Rahul

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Sa

फोटो: Hindustan Times

बारिश की भेंट चढ़ा मैच के दूसरे दिन का खेल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरे दिन एक भी गेंद का खेल संभव नहीं हो सका। अब भारत को केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे से मैच के तीसरे दिन बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीद है। राहुल 122 जबकि रहाने 40 रन बनाकर अभी भी नाबाद हैं। अगर राहुल दोहरा शतक लगाने में सफल हुए तो वह साउथ अफ्रीका में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, Test Cricket, KL Rahul

Courtesy: Aaj Tak news

Kl rahul

फोटो: Rediffmail

पहले टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाए 3 विकेट पर 272 रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए है। के.एल. राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। मयंक अग्रवाल 60, पुजारा शून्य और कप्तान कोहली 35 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से तीनों विकेट तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी ने चटके है।

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, KL Rahul, Ajinkya Rahane

Courtesy: Amar Ujala

Kl rahul

फोटो: Hindustan Times

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में पांच गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत: केएल राहुल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दिसंबर 26 से खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने एक बड़ा बयान दिया है। केएल राहुल ने कहा कि भारत पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। इसमें चार तेज गेंदबाज होंगे। हालांकि राहुल ने चारों तेज गेंदबाजों के नाम का खुलासा नही किया है। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर में कौन खेलेगा अभी इस भी संशय बना हुआ है।

शनि, 25 दिसम्बर 2021 - 08:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: KL Rahul, India, South Africa, Test Cricket

Courtesy: Zee News Hindi

Babar Azam and Mohammad Rizwan

फोटो: ESPNcricinfo

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तोड़ा रोहित शर्मा और के एल राहुल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दिसंबर 16 को खेले गए टी20 मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शतकीय साझेदारी कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दोनों ने सबसे अधिक यानी कुल छठी बार टी20 में शतकीय साझेदारी कर यह कारनामा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के कप्तान रोहित शर्मा और के.एल. राहुल के नाम था, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए पांच बार टी20 में शतकीय साझेदारी की है।

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 02:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Pakistan, Rohit Sharma, KL Rahul, Babar Azam, Mohammed Rizwan

Courtesy: Zee News Hindi