Ind vs Nz

फोटो: The Indian Express

दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 19 को खेले गए दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर भी कब्ज़ा कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये न्यूज़ीलैंड ने 153 रन बनाये थे। भारत की ओर से पहला मैच खेल रहे हर्षल पटेल ने दो विकेट अपने नाम किया है। भारत ने राहुल और रोहित के अर्धशतक के दम पर आसानी से इस मैच को अपने नाम किया।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, New Zealand, T20 match, Ranchi

Courtesy: ABP News

Ms Dhoni

फोटो: NCR News

दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्टैंड से करेंगे भारत को सपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले टी20 मैच के लिए भारत के पूर्व कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मेंटर रहे महेंद्र सिंह धोनी रांची स्टेडियम पहुंच गए हैं। धोनी स्टैंड में बैठकर भारतीय टीम की हौसला अफजाई करते नज़र आएंगे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी जेएससीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे। जहां उन्होंने तमाम स्पोर्ट्स फैसिलिटी का जायज़ा लिया। इसके साथ ही झारखंड अंडर-19 के खिलाड़ी भी धोनी से मिले।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 01:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: MS DHONI, Ranchi, T20 match, New Zealand

Courtesy: Amar Ujala News

Ind vs Nz

फोटो: Insidesports

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जायेगा दूसरा टी20 मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 19 को दूसरा टी20 मैच रांची में खेला जायेगा। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 कई बढ़त बनाये हुये है। भारत आज सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के इरादे से उतरेगा। रांची में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि पहले टी20 मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए थे। हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर कोई खबर नही आई है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 10:35 AM / by अजहर फारूक

Tags: New Zealand, India, Ranchi, T20 match

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

U-19 World Cup 2022

फोटो: ICC T20 World Cup

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 से न्यूजीलैंड ने वापस लिया अपना नाम

न्यूजीलैंड की टीम ने 2022 में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके पीछे अनिवार्य क्वारंटीन नियमों को वजह बताया गया है। न्यूजीलैंड के हटने के बाद स्कॉटलैंड को इस वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब वेस्टइंडीज को अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी दी गई हो। इस टूर्नामेंट की शुरुआत फरवरी 14 से होगी। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 07:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Under 19 World Cup, New Zealand, Cricket, sports

Courtesy: News 18 Hindi

Ind vs Nz

फोटो: NDTV

पहले टी20 में भारत ने न्यूज़ीलैंड को पांच विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 17 को खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की है। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड ने मार्टिन गप्टिल के 70 और मार्क चैपमैन के 63 रनो के दम पर 164 रन बनाये थे। भारत ने सूर्यकुमार यादव के 62 रन के बदौलत आसानी से जीत दर्ज की।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, New Zealand, t20 series, Rohit Sharma

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Kyle Jamieson

फोटो: Afternoon Voice

काइल जेमिसन ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से वापस लिया नाम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 17 से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में ना खेलने का फैसला किया है। काइल जेमिसन ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए यह फैसला लिया है। जेमिसन से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन ने विलियमसन भी टी20 सीरीज में ना खेलने का फैसला किया था। 

बुध, 17 नवंबर 2021 - 06:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: kyle jemieson, New Zealand, India, Ind Vs NZ

Courtesy: Aaj Tak News

Kane Williamson

फोटो: ESPNcricinfo

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे कप्तान केन विलियमसन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 17 से तीन टी-20 मैचों की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले भारत के लिए एक अच्छी सामने आई है। टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस समय भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं। 

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 03:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kane Williamson, New Zealand, India, Ind Vs NZ

Courtesy: NDTV News

Australia Won T20 world cup 2021

फोटो: Sky Sports

ऑस्ट्रेलिया बना टी20 वर्ल्ड कप 2021 का नया चैंपियन, न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 14 को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया है। डेविड वार्नर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये न्यूज़ीलैंड ने केन विलियमसन के 85 रनो के दम पर 172 रन बनाये थे। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया।

सोम, 15 नवंबर 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Australia, New Zealand, T20 World Cup, UAE

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Bangladesh

फोटो: Dhaka Tribune

जनवरी 2022 में दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगा बांग्लादेश

बांग्लादेश जनवरी 2022 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचो की सीरीज खेलने न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जाएगा। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के अंतर्गत खेली जाएगी। इसकी जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दी है। पहला टेस्ट मैच जनवरी एक से टौरंगा और दूसरा मैच जनवरी 9 से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। फिलहाल बांग्लादेश की टीम नवंबर 17 से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर रहा है।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 12:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bangladesh, New Zealand, Test Series, WTC

Courtesy: Amar Ujala

Ind Vs NZ

फोटो: News Nation English

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कई बड़े खिलाड़ियों को दिया गया आराम

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ इसी माह से शुरू हो रही टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही भारत का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने ट्वीट के जरिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। कप्तान विराट कोहली को भी पहले टेस्ट से आराम दिया गया है। 

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 03:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: India, New Zealand, Ind Vs NZ, Cricket

Courtesy: NDTV News