चित्रकूट में पुष्यमित्र की कविता पढ़ना प्रियंका गांधी को पड़ा भारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नवंबर 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद के दौरान पुष्यमित्र उपाध्याय की 'उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो' कविता पढ़ी थी। अब इस कविता पर विवाद खड़ा हो गया है। पुष्यमित्र ने कहा कि जब मैंने ये कविता लिखी थी, तब निर्भिया अंतिम सांसे ले रही थी। मैंने ये कविता राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए नही लिखी थी। उन्होंने प्रियंका पर निशाना साधते हुये कहा कि कविता चोरी करने वालो से देश क्या उम्मीद रखेगा।
Tags: priyanka gandhi, Indian National Congress, Chitrakoot, Elections
Courtesy: Dainik Bhaskar
प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में महिलाओं से किया संवाद
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी-जान से मेहनत कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने नवंबर 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं में जोश भरने के लिए एक कविता से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आप जिससे अपना हक मांग रही हो, वो कभी आपका हक़ नही देंगे। सरकार ने आशा बहनों को अपनी मांग उठाने के लिए प्रशासन से पिटवाया, तो इस सरकार को आगे क्यों बढ़ाना।
Tags: Indian National Congress, Uttar Pradesh, Chitrakoot, priyanka gandhi
Courtesy: Dainik Bhaskar
उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर लखनऊ ममें गिरफ़्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आगरा जाकर अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलना चाहती थीं। अरुण वाल्मीकि की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। गिरफ्तार के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले लखीमपुर जाते समय भी प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस… read-more
Tags: priyanka gandhi, UP Police, Uttar Pradesh, politics
Courtesy: India TV News
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं को लुभाने में जुटीं प्रियंका गांधी
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपनी पूरी तैयारी कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अक्टूबर 19 को प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस के जरिए प्रियंका गांधी ने महिला वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारेगी। महियाओं को अपने पक्ष में करने के लिए उन्होंने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा भी दिया।
Tags: priyanka gandhi, Press Confrerence, Uttar Pradesh, politics
Courtesy: Zee News Hindi
कांग्रेस ने यूपी पुलिस पर लगाया प्रियंका गांधी से मारपीट करने का आरोप
लखीमपुर खीरी हिंसा के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोक दिया, जब वह मृतक किसानों के परिवारों से मिलने जा रही थीं। कांग्रेस की यूपी इकाई ने कुछ क्लिप साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, जिसमें प्रियंका को पुलिस द्वारा रोका जा रहा था और कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ रखा था। कांग्रेस नेता ने पुलिस से कहा, "अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो आपके पास एक आदेश, एक वारंट होना चाहिए।"
Tags: priyanka gandhi, up police accused, Congress
Courtesy: Web Dunia
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग से बातचीत की है। वह प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम के तहत अभय कांग्रेस संगठन निर्माण की विजय सेना तैयार करना चाहती हैं। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव के अनुसार प्रियंका गांधी हर जुल्म, ज्यादती के खिलाफ खड़ी होना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के शहरी और ग्रामीण के हर एक कांग्रेसी को मजबूत और सांगठनिक स्तर पर… read-more
Tags: priyanka gandhi, Congress, Uttar Pradesh, politics
Courtesy: AajTak news
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिखाये बगावती तेवर
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के बगावती सुर एक बार फिर तेज हो गए हैं। अमरिंदर सिंह ने सितंबर 22 को ट्वीट कर कहा कि सिद्धू को पंजाब का सीएम बनने से रोकने के लिए हर कुर्बानी करने को तैयार हूं। उसके खिलाफ मज़बूत केंडिडेट उतारूंगा ताकि वे 2022 में चुनाव न जीत सके। इसके अलावा कैप्टन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राजनीति में अनुभवहीन बताया।
Tags: Amrinder Singh, Navjot Singh Sidhu, Rahul Gandhi, priyanka gandhi
Courtesy: Dainik Bhaskar
चुनाव को लेकर चर्चा के लिए रायबरेली पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सितंबर 12 को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगी। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर सितम्बर 11 को बैठक हुई थी। प्रियंका का स्वागत कार्यक्रम चुरुवा बार्डर से आरम्भ होगा। वह सुबह 11 बजे तक लखनऊ से प्रस्थान करेंगी। वह जिला, शहर कमेटियों के साथ बैठक करेंगी फिर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा चुनावों… read-more
Tags: Congress Party, priyanka gandhi, raebareli, assembly elections 2022
Courtesy: Hindustan News Hindi
गन्ना किसानों को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
एलपीजी, पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ने के कारण कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार हर महीने एलपीजी के दाम में इजाफा कर रही है। इसके साथ ही पेट्रोल व डीजल के दाम तीन-चार महीनों में 60 से 70 बार बढ़ चुके हैं, लेकिन किसानों के लिए गन्ने की कीमत में तीन सालों में भी नहीं वृद्धि नहीं की गई है।
Tags: priyanka gandhi, Congress, BJP, PM Modi, Farmers
Courtesy: abp news
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रियंका ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर एक बार फिर केंद्र सरकर को निशाने पर लिया है। प्रियंका गांधी ने अपनी एक फ़ेसबुक पोस्ट के जरिए पूछा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमतों के बावजूद भी जनता को इसका फायदा क्यों नहीं दिया जा रहा। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना के इस संकट में भी सरकार जनता से पेट्रोल और डीजल पर ज्यादा टैक्स क्यों वसूल रही है।
Tags: fuel prices hike, priyanka gandhi, Congress, Central Government
Courtesy: Amar Ujala