देश में जल्द लॉन्च हो सकता है रेडमी का 5जी स्मार्टफोन
रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi Note 11T 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को नवंबर 30 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और 33W का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। कंपनी ने भी अभी इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Tags: Redmi, Smartphones, new launch, Technology
Courtesy: Zee News Hindi
अगले साल लॉन्च होगी Redmi K50 स्मार्टफोन सीरीज
Redmi अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi K50 बहुत जल्द लॉन्च कर सकता है। इसके कुछ लीक्स सामने आए हैं। इस सीरीज के अंदर Redmi K50, K50 Pro और K50 Pro+ लॉन्च हो सकते हैं। K50 Pro और K50 Pro+ में 108MP का कैमरा सेटअप और 67W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा Redmi K50 में 48MP का कैमरा सेटअप हो सकता है। यह स्मार्टफोन 2022 की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।
Tags: Xiaomi, Redmi, Redmi K50, 108 MP
Courtesy: NDTV
दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi 10 Prime
Redmi 10 Prime धांसू फीचर्स के साथ सितंबर 3 को भारत में लॉन्च हो गया है। यह Redmi का पहला फोन है, जिसमे 50MP का क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मीडियाटेक का हिलियो G88 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.67-इंच का फुलHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट को स्पोर्ट करता है। फोन में 6,000mah की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है।
Tags: Redmi, redmi 10 prime, Smartphones, 90hz refresh rate
Courtesy: Aajtak News
Xiaomi बंद करने वाला है अपना MI सब-ब्रांड
Xiaomi जल्द ही अपने MI सब ब्रांड को बंद करने की तैयारी में है। XIAOMI के भारत में भी कई सब-ब्रांड्स हैं, जैसे- Redmi, Poco, Mi और खुद Xiaomi नाम से भी वह कई प्रोडक्ट बाजार में लाती रहती है। Xiaomi ने Mi सब-ब्रांड के तहत 10 साल पहले अपना पहला फोन लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi अपने Mi के प्रोडक्ट्स को भी Xiaomi के टैग के साथ ही बाजार में लाएगी।
Tags: Xiaomi India, Xiaomi, Mi India, Redmi, Smartphones
Courtesy: NBT news
जल्द ही भारत मे लॉन्च होगा Redmi 10 Prime स्मार्टफोन
Redmi अपना नया स्मार्टफोन Redmi 10 Prime जल्द भारत मे लॉन्च करने वाला है। इसे Redmi 10 का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच फुलHD+ एलसीडी डिस्प्ले है। जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 50MP का क्वैड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है। फोन मीडियाटेक हेलिओ G88 चिपसेट के साथ आएगा। अभी इसकी कीमत का खुलासा नही किया गया है।
Tags: Redmi, redmi 10 prime, MediaTek, 90hz refresh rate
Courtesy: Zee News Hindi
भारत मे जल्द लॉन्च हो सकता है Redmi 10 स्मार्टफोन, सामने आई जानकारी
Xiaomi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 10 को भारत मे जल्द लॉन्च करने जा रहा है। Redmi 10, 6.5-इंच के फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का क्वैड कैम सेटअप होगा। इसमें हिलियो G88 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन 5000mah की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसे चार्ज करने के लिए 18 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि अभी इसकी कीमतों के खुलासा नही किया गया है।
Tags: Redmi, Xiaomi, MediaTek, 90hz refresh rate
Courtesy: Zee News
शाओमी की इंडिपेंडेंस डे सेल में इन स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका
दुनिया की नम्बर एक स्मार्टफोन सेलिंग कंपनी शाओमी की अगस्त 5 से जारी इंडिपेंडेंस-डे सेल अगस्त 9 को समाप्त हो जाएगी। इस सेल में MI11X को 2000 के डिस्काउंट से बेचा जा रहा है। इसके अलावा MI11X Pro 2000, MI11 Lite 1500, MI10i 1500 और Redmi9A, Redmi9 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपये तक एडिशनल डिस्काउंट भी ले सकते हैं। ये सेल शाओमी की… read-more
Tags: Xiaomi, Redmi, Redmi 9 Power, Mi 10i
Courtesy: Aaj Tak News
देश में Redmi सब-ब्रांड के तहत लांच हुआ Xiaomi का पहला लैपटॉप
Xiaomi ने भारत में RedmiBook Pro और RedmiBook ई-लर्निंग एडिशन लॉन्च किया है। RedmiBook सीरीज के दोनों लैपटॉप में 15.6 इंच डिस्प्ले है। Xiaomi ने इनमें 11वीं जेनरेशन के इंटेल प्रोसेसर,10 घंटे की बैटरी लाइफ, विंडोज 10 होम, एमएस ऑफिस 2019 और फाइल स्थानांतरित करने के लिए एमआई शेयर के साथ लॉन्च किया है। भारत में RedmiBook Pro की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। ई-लर्निंग एडिशन की कीमत 41,999 रुपये और 44,999 रुपये रखी है।
Tags: redmibook, Xiaomi, Xiaomi India, Mi India, Redmi, manu kumar jain, Laptop, Laptops Demand
Courtesy: India.com
लॉन्च हुआ लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को चार्ज करने वाला Mi HyperSonic Power Bank
Mi India ने सुपर फास्टचार्जिंग के लिए Mi HyperSonic Power Bank भारत में लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक में 20,000mAh की बैट्री और 50W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इससे लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को चार्ज किया जा सकेगा। इसमें तीन चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक ही बार में कई प्रोडक्ट्स को चार्ज किया जा सकेगा। इसकी शुरुआती कीमत 3,499 रुपये है। इसे मॉडर्न ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
Tags: Redmi, Xiaomi, Xiaomi India, xiaomi powerbank, XIAOMI INIDA, Power backup, tech news
Courtesy: Navbharat Times
अगस्त तीन को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का रेडमी बुक लैपटॉप
Xiaomi की सब-ब्रांड रेडमी भारत में अगस्त तीन को अपना पहला लैपटॉप लॉन्च करेगी, इसकी जानकारी खुद रेडमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी है। इसका लॉन्च ऑनलाइन इवेंट के जरिए किया जाएगा। रेडमी बुक के बारे में आधिकारिक तौर पर किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। Xiaomi कंपनी ने भारत में पिछले साल रेडमी के लैपटॉप पेश किए थे। अब कंपनी इस साल रेडमी ब्रांड के लैपटॉप को भारत में लेकर आ रही है।
Tags: Redmi, Laptop, Xiaomi India, Xiaomi, new launch
Courtesy: Jagran News