Earthquake

फोटो: Latestly

नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, बिहार में भी हिली धरती

आज काठमांडू से 147 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में नेपाल के धितुंग में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह करीब आठ बजे बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल के काठमांडू में भी सुबह 7:58 बजे झटके महसूस किए गए। नेपाल का धितुंग भारत में मुजफ्फरपुर से 170 किमी उत्तर पूर्व में है। बिहार में कुछ लोग भूकंप… read-more

रवि, 31 जुलाई 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nepal, Earthquake, Kathmandu, Richter Scale, Bihar

Courtesy: Navbharat Times

Earthquake

फोटो: Postman India

उत्तराखंड में महसूस हुए 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

उत्तराखंड में आज दोपहर 12:36 बजे 3.4 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटकों ने धरती हिला दी। हालांकि भूकंप के झटके ज़्यादा तेज़ नहीं थे, पर भूकंप के कारण ग्रामीण इलाकों के निवासियों के मन में डर का माहौल पैदा हो गया। लोग बचने के लिए अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। बता दें कि जुलाई 8 को उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िले पिथौरागढ़ के पास बागेश्वर ज़िले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे… read-more

रवि, 24 जुलाई 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttrakhand, measuring, Earthquake, Richter Scale

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: Urdu Daily Newspaper

Earthquake: म्यांमार में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप

म्यांमार में आज रविवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों ने धरती को हिला दिया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 7:56 महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर 5.0 मापा गया। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग डर के कारण अपने अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए। हालंकि अभी तक भूकंप के कारण किए प्रकर के जानमाल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं मिली है। 

रवि, 03 जुलाई 2022 - 10:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Myanmar, Magnitude, Richter Scale

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Earthquake

फोटो: Bhatkallys

कास्की, गोरखा जिलों में आया मध्यम तीव्रता का भूकंप: नेपाल

मध्य नेपाल में आज तड़के 4.3 तीव्रता से कम के दो हल्के भूकंप आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई और इसे नेपाल के कास्की जिले और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किया गया। भूकंप के झटके गुरुवार तड़के 3:56 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कास्की जिले के मच्छापुरछरे ग्रामीण नगर पालिका-7 के धामपस में था। भूकंप के झटके बगलुंग, परबत,… read-more

गुरु, 23 जून 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nepal, Earthquake, Richter Scale, National Center for Seismology

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Earthquake

फोटो: KSNV

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में जून 20 की सुबह भूकंप के तेज झटकों ने धरती को हिला दिया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप सुबह लगभग 7.15 बजे आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

मंगल, 21 जून 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, port Blair, Magnitude, measured, Richter Scale

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: Patrika

अंडमान निकोबार में महसूस हुए भूकंप के झटके, जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं

 नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, अप्रैल 10 की सुबह लगभग 7 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल बे में 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया। यह भूकंप कैंपबेल बे से 70 किलोमीटर उत्तर पूर्व में भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गयी। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Andaman and Nicobar Islands, Richter Scale

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Earthquake In Afganistan

फोटो: County News Center

भूकंप ने अफगानिस्तान को दिया झटका, जानिए क्या थी इसकी तीव्रता

अफगानिस्तान में दिसंबर 11 को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी। भूकंप सुबह 10.17 बजे आया। भूकंप का केंद्र युद्धग्रस्त देश फैजाबाद से पूर्व में 145 किमी की दूरी पर महसूस किया गया है। अफगानिस्तान में भूकंप के कारण अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Afganistan, Earthquake, Richter Scale

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Earthquake

फोटो: Hari Bhoomi

कर्नाटक में आज महसूस किए गए भूकंप के झटके

कर्नाटक के गुलबर्गा में अक्टूबर दस की सुबह 3.4 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुलबर्गा इलाके में भूकंप के झटको से डरे लोग घरों से निकलकर बाहर भागते हुए नजर आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह करीब छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुलबर्गा में आए भूकंप के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 04:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Earthquake, Richter Scale, Karnataka, environment

Courtesy: Hindustan news

Earthquake

फोटो: Logo Discovery Engine

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में महूसस किये गए 5.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सितंबर 24 को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप द्वीप पर कैंपबेल बे के पास आया। भूकंप के झटके रात करीब 8:35 बजे 63 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किए गए। भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। द्वीपों ने पिछले कुछ महीनों में कई भूकंप देखे हैं। सितंबर 11 को द्वीपों पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

शनि, 25 सितंबर 2021 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, andaman nicobar islands, Richter Scale

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Earthquake

फोटो: NDTV

उत्तराखंड के जोशीमठ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड के जोशीमठ में सितंबर 11 की सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर 4.6 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप में किसी के हताहत और नुकसान होने की कोई खबर नही है। इस भूकंप का असर करीबी राज्यों पर भी देखा गया। इससे पहले सितंबर 9 को भी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले और उसके करीबी इलाकोंं में 3.6 तीव्रता का भूकंप मापा गया था।

शनि, 11 सितंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttrakhand, Earthquake, Himachal Pradesh, Richter Scale

Courtesy: Aaj Tak News