Sadhvi ritambhara

फ़ोटो: Yes punjab

हिंदुस्तान,हिंदुओं का है और हिंदू राष्ट्र बना कर रहेंगे- साध्वी ऋतंभरा

उत्तरप्रदेश के कानपुर में अप्रैल 17 के दिन विश्व हिंदू परिषद द्वारा रामोत्सव का आयोजना किया गया। इस आयोजनमे जनता को संबोधित करने मंच पर आई साध्वी ऋतंभरा ने विवादित बयान देते हुए कहा - अब हर हिंदू को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। इनमें से दो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद को सौंपने चाहिए, ताकि वह राष्ट्र यज्ञ में योगदान दे सके। साध्वी ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान हिंदुओं का है और हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 10:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sadhvi ritambhara, RSS, VHP

Courtesy: Aajtak News

Mohan bhagwat

फ़ोटो: The new Indian express

10-15 सालों में भारत बनेगा अखंड भारत: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बयान देते हुए कहा कि 10-15 सालों में भारत अखंड भारत बन जाएगा। उन्होंने कहा, "वैसे तो 20 से 25 साल में भारत अखंड भारत होगा। लेकिन अगर हम थोड़ा सा प्रयास करेंगे, तो स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत 10 से 15 सालों में बन जाएगा और रास्ते में आने वाले सभी मिट जायेंगे।"

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 08:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, Mohan Bhagwat, akhand

Courtesy: Aajtak

mohan bhagwat

फोटो: TV9 Bharatvarsh

जल्द घाटी में अपने घरों में लौटेंगे कश्मीरी पंडित: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अप्रैल तीन को कहा कि कश्मीरी पंडित जल्द ही घाटी स्थित अपने घरों में लौट सकेंगे। 'नवरेह' उत्सव के अंतिम दिन कश्मीरी पंडितों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है ताकि उन्हें घर छोड़कर विस्थापित ना होना पड़े। अगर किसी ने इस समुदाय को दोबारा कश्मीर से बाहर निकालने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat

Courtesy: ABP Live

RSS

फोटो: DeshGujarat

आरएसएस मुख्यालय पर हो सकता है हमला, बढ़ाई गई सुरक्षा

जैश ए मोहम्मद के आतंकी ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ के मुख्यालय की रेकी की है। खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर आरएसएस मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी हो गया है। हालांकि ये जानकारी नहीं मिली है कि आतंकी पकड़ा गया है या नहीं। नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि आसएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस के मौके पर भी अलर्ट जारी है।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: RSS, Nagpur, Jaish-e-Mohammed

Courtesy: TV 9 Hindi

RSS Chief Mohan Bhagwat

फोटो: Navbharat Times

धर्मांतरण पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने दी हिंदुत्व कि शपथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिसबर 15 को मध्य प्रदेश के चित्रकुट में हिंदू एकता महाकुंभ में संघ प्रमुख भागवत ने हिंदुओं की एकता पर बल दिया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू एकता महाकुंभ में धर्मरक्षकों से अपील की कोई भी हिंदू दूसरे धर्म में परिवर्तित न हो। इसका मकसद हिंदुओ को एक छत के नीचे लाना है। उन्होंने महाकुंभ में भाग लेने वालों से हर महिला को सम्मान करने की शपथ लेने को कहा है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 06:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Mahakumbh, Chitrakoot, Hindutva, RSS

Courtesy: India TV

Mohan Bhagwat

फोटो: India TV News

विजयदशमी पर आरएसएस प्रमुख ने की शस्त्र पूजा, कहा विभाजन की टीस अबतक बरकरार

विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया। भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा, ये स्वतंत्रता का 75वां वर्ष है मगर विभाजन की टीस अबतक बनी हुई है। इतिहास के बारे में युवाओं को बताना चाहिए। अक्टूबर 15 को दशहरे के मौके पर वर्ष 1925 में स्थापित की गई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना 96वां स्थापना दिवस मना रही है।

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 07:05 PM / by रितिका

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat, RSS Worker, Dussehra

Courtesy: Aajtak News

Javed Akhtar

फोटो: Shortpedia

जावेद अख्तर को RSS-तालिबान टिप्पणी मामले में मिला अदालत का नोटिस

ठाणे की एक अदालत ने सितंबर 27 को प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर को उनके खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे पर 'कारण बताओ' नोटिस जारी करने का आदेश दिया, जिसमें उनकी कथित टिप्पणी पर तालिबान के साथ आरएसएस की तुलना करने की मांग की गई थी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और संयुक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर द्वारा दायर मुकदमा, अख्तर से मुआवजे के रूप में 1 रुपये की मांग करता है।

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 09:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Javed Akhtar, RSS, notice

Courtesy: Navbharat Times

Javed Akhtar

फोटो: DNA India

बदल गए जावेद अख्तर के सुर, हिंदुओं को बताया सबसे सहिष्णु बहुसंख्यक

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख लिखा है। इस लेख में उनके सुर पहले से बदले नजर आए। उन्होंने अपने लेख में हिंदुओं को दुनिया का सबसे सभ्य और सहिष्णु बहुसंख्यक बताया। उन्होंने लिखा कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं बन सकता क्योंकि भारतीय चरमपंथी नहीं हैं। इससे पहले जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना तालिबान से की थी। इसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। 

बुध, 15 सितंबर 2021 - 02:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Javed Akhtar, RSS, Entertainment, politics, Saamna

Courtesy: Amar Ujala News

Uddhav Thackeray/ Javed Akhtar

फोटो: The Daily Voice

शिवसेना ने जावेद अख्तर के बयान को लेकर जताई नाराजगी

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने संपादकीय में जावेद अख्तर द्वारा आएसएस को लेकर दिए गए व्यंग्यात्मक बयान को अनुचित और पूर्णत: गलत बताया है। अख्तर के इस बयान को लेकर शिवसेना ने मुखपत्र में नाराजगी जताते हुए तालिबान की हिंदुत्व से तुलना करने को हिंदू संस्कृति का अपमान बताया है। दरअसल,गीतकार जावेद अख्तर ने एक समाचार चैनल को बयान देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 08:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Shiv Sena, Javed Akhtar, RSS, controversial statement

Courtesy: India TV News

Mohan Bhagwat

फोटो: The Economic Times

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज मुस्लिम बुद्धिजीवियों संग करेंगे बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत सितंबर 6 को मुंबई में मुस्लिम बुद्धिजीवियों और धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में अफगानिस्तान की मौजूद परिस्थितियों को लेकर चर्चा की जा सकती है। इससे पहले मुनव्वर राणा और जावेद अख्तर ने संघ की तुलना तालिबान स एकी थी, जिसे संघ ने गंभीरता से लिया है। संघ अफगानिस्तान के हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है। इस बैठक को यूपी विधानसभा चुनाव 2021 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

सोम, 06 सितंबर 2021 - 01:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: RSS, Mohan Bhagwat, politics

Courtesy: India TV News