Shilpa Shetty

फोटो: TV9 Bharatvarsh

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

लखनऊ में शिल्पा शेट्टी और उनकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून व स्पा नाम से एक कंपनी खोली थी। शिल्पा और उनकी मां पर कंपनी की शाखा खुलवाने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलने का आरिप है। अब लखनऊ पुलिस की टीम मामले में शिल्पा और उनकी मां से पूछताछ करने के लिए मुंबई पहुंच गई है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

सोम, 09 अगस्त 2021 - 08:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Shilpa Shetty, scam, FIR, Lucknow, Mumbai

Courtesy: News Junction 24

Sherlyn Chopra now in trouble

फोटो: Times of India

पोर्नोग्राफी मामले में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का समन

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने समन भेजा है। उन्हें अगस्त 6 को पूछताछ के लिए पेश होना होगा। दरअसल शर्लिन ने राज कुंद्रा पर कई सारे आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों के बिजनेस में धकेला है। उनका राज कुंद्रा की आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। उनका काम विदेश में एडल्ट कंटेंट देने का था।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: raj kundra, Pornography, ADULT CONTENT, Shilpa Shetty

Courtesy: Zee News

Shilpa Shetty

फोटो: India TV

राज कुंद्रा केस: शिल्पा के सपोर्ट में आए आर माधवन और बहन शमिता

सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस और कानून व्यवस्था को लेकर अगस्त एक को शिल्पा शेट्टी द्वारा जारी बयान के बाद, बहन शमिता शेट्टी के साथ–साथ आर माधवन ने भी उनके सपोर्ट में आये है। एक तरफ जहां शमिता शेट्टी ने हर हालात में शिल्पा का साथ देने की बात लिखी है, वहीं आर माधवन ने शिल्पा शेट्टी को सबसे स्ट्रॉन्ग बताते हुए, उनपर ग्रेसफुली चुनौतियों का सामना करने का भरोसा जताया हैं।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 08:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Rajkundra, Shilpa Shetty, R Madhavan, Mumbai Police, Shilpa Shetty's Husband Arrested

Courtesy: Aajtak News

Richa chadda comes support to shiloa shetty

फ़ोटो: India Tv

परेशानियों से घिरी शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में आई ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा की वजह से ट्रोल आर्मी के हत्थे चढ़ी हुई हैं। उनकी इस हालत को देखकर ऋचा चड्ढा ने उनके लिए एक इमोशनल मैसेज किया है। उन्होंने लिखा, हमने महिलाओं को उनकी लाइफ में मौजूद पुरुषों की गलतियों के लिए दोषी ठहराने का एक राष्ट्रीय खेल बना लिया है। खुशी है कि वो मुकदमा लड़ रही हैं। ऋचा से पहले फ़िल्म मेकर हंसल मेहता भी शिल्पा के सपोर्ट में आये थे।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 05:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Shilpa Shetty, raj kundra, Richa chadda, hansal Mehta

Courtesy: Aajtak News

Shilpa Shetty

फोटो: The Siasat Daily

शिल्पा शेट्टी ने झूठी रिपोर्टिंग के लिए मीडिया पर लगाया आरोप, मांगे 20 करोड़ रुपए

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अश्लील साहित्य मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के संबंध में 'झूठी रिपोर्टिंग और उनकी छवि खराब करने' के लिए 29 मीडिया कर्मियों और मीडिया घरानों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, उसने प्रतिवादियों को अपमानजनक सामग्री को हटाने और पूरे दिल से माफी जारी करने का निर्देश देने की मांग की। इसके अलावा, उसने 18% वार्षिक ब्याज के साथ 20 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की।

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 06:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shilpa Shetty, media, Anticipatory Bail

Courtesy: Amarujala News

Shilpa Shetty/Sunanda Shetty

फोटो: DNP India

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की शिकायत

सुनंदा शेट्टी ने जुहू पुलिस स्टेशन में जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में शिकायत दर्ज कराई है। सुनंदा ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने 2019 से फ़रवरी 2020 के दौरान सुधाकर घारे नाम के शख्स से रायगढ़ जिला के कर्जत मे एक ज़मीन का सौदा किया था। उस ज़मीन को अपना बताकर सुधाकर ने फ़र्ज़ी दस्तावेज के सहारे सुनंदा को 1 करोड़ 60 लाख में बेचा था। अब इसी मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 06:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Shilpa Shetty, Illegal trade, FIR, investigation

Courtesy: Zeenews

Shilpa Shetty

फोटो: Hindustan Times

राज कुंद्रा मामले में सेबी ने शिल्पा शेट्टी पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना

राज कुंद्रा मामले में अब सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने प्रिवेंशन ऑफ इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों के तहत राज कुंद्रा पर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक सेबी ने राज कुंद्रा, उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी और उनकी वियान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मूलधन आवंटन में देरी के आरोप में की गई है। सेबी ने तीनों को जुर्माना भरने के लिए 45 दिन का समय दिया है।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 10:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Shilpa Shetty, SEBI, raj kundra

Courtesy: Newstrack

Raj kundra

फोटो: The Indian Express

राज कुंद्रा को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके आईटी प्रमुख रयान थोरपे को फिल्में बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। अदालत ने राज कुंद्रा की ज़मानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जुलाई 27 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि राज के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक टुकड़े, हार्ड डिस्क और मोबाइल बरामद किये गए है। फिलहाल कुछ फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। 

बुध, 28 जुलाई 2021 - 06:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, Shilpa Shetty, Crime Branch

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Raj kundra

फोटो: Business Today

क्राइम ब्रांच को मिले राज कुंद्रा के खिलाफ बड़े सबूत, बढ़ी शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के मामले में अदालत ने आदेश दिया है कि राज को जुलाई 27 तक न्यायिक हिरासत में रखा जाए। खबरों के मुताबिक राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी इस मामले में चश्मदीद गवाह के तौर पर सामने आए हैं। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार ये चारों कर्मचारी मामले में बड़ी भूमिका निभाएंगे। वही क्राइम ब्रांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राज कुंद्रा अपना बिज़नेस कैसे चलाते थे।

रवि, 25 जुलाई 2021 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, Shilpa Shetty, Mumbai Police

Courtesy: Newstrack

Shilpa Shetty

फोटो: DNA India

हॉटशॉट ऐप में शामिल हैं राज कुंद्रा के जीजा, शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासा

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस को बताया कि लंदन में रहने वाले उनके पति राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी हॉटशॉट ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। सूत्रों के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया कि उन्हें हॉटशॉट ऐप की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था और दावा किया कि उनका एप्लिकेशन से कोई लेना-देना नहीं है। अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके पति राज कुंद्रा निर्दोष हैं।

शनि, 24 जुलाई 2021 - 08:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shilpa Shetty, raj kundra, Mumbai Police

Courtesy: ABP Live