Srilanka won 2nd T20i against india

फ़ोटो: Hindustan times

श्रीलंका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को दी 4 विकेट से मात

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले को 4 विकेट से जीतकर श्रीलंका ने 3 मैचो की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 133 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे श्रीलंका ने 2 बॉल पहले हासिल कर लिया। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच जुलाई 29 को खेला जाएगा। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या उसके लिए बल्लेबाज़ी बनी हुई, क्योंकि भारत सिर्फ पांच ही बल्लेबाज़ों के साथ उतरेगा।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 01:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Sri Lanka, T20 Cricket, decider

Courtesy: NDTV Hindi

Blue Sapphire

फोटो: GemPundit.com

श्रीलंका: घर में खुदाई के दौरान मिला 10 करोड़ डॉलर का बेशकीमती पत्थर

श्रीलंका के एक घर में कुएं की खुदाई की दौरान एक बेशकीमती पत्थर मिला है। इस पत्थर का वजन 510 किलोग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ डॉलर बताई जा रही है। डॉक्टर गमागे ने अपने घर में मिले इस पत्थर की जानकारी अथॉरिटीज को दी है। डॉ गमागे ने अपने विश्लेषण में इस पत्थर को एकदम उच्च क्वालिटी का पाया है। डॉ. गमागे के मुताबिक इस पथहर की सफाई में लगभग एक साल का समय लगेगा। 

बुध, 28 जुलाई 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Sri Lanka, Precious Stones, World, Human Intrest Stories

Courtesy: News 18 Hindi

India Vs Sri Lanka

फोटो: InsideSport

भारत-श्रीलंका के बीच आज से शुरू होगी टी20 सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जुलाई 25 को खेला जाएगा। इसी वर्ष होने वाले टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के पास अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की ओर से इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के पास डेब्यू करने का मौका होगा। इससे पहले भारत 2-1 से वनडे शृंखला जीत चुका है। 

रवि, 25 जुलाई 2021 - 09:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: india cricket, Sri Lanka, Cricket, sports

Courtesy: Amar Ujala News

Team india trolled

फ़ोटो: Zee News

श्रीलंका दौरे पर पंहुचते ही ट्रोल आर्मी की भेंट चढ़ी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने श्रीलंका पहुंच कर सोशल मीडिया पर स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुये फ़ोटो शेयर की है। इसके बाद भारतीय टीम और खिलाड़ी ट्रोल आर्मी की भेंट चढ़ गए हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि, टीम इंडिया अपने खेल पर ध्यान दे, नहीं तो विराट कोहली की टेस्ट टीम को जिस तरह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों शर्मनाक हार मिली है, वैसी ही हार भारत की वनडे टीम को यहां मिलेगी।

शुक्र, 02 जुलाई 2021 - 07:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Sri Lanka, Trolls, Indian Cricketer

Courtesy: Zee News

Bhuvaneshvar kumar praised dhoni in sri lanka

फ़ोटो: The Quint

भुवनेश्वर कुमार ने धोनी की तारीफ करते हुए बताया बेहतरीन इंसान

भारत के बेहतरीन स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने श्रीलंका दौरे पर जाते ही धोनी की तारीफ में क़सीदे पढ़ डाले। भुवनेश्वर ने कहा कि धोनी खिलाड़ी और कप्तान कैसे रहे हैं ये तो सब जानते हैं। लेकिन वो इंसान भी लाजवाब थे। वो हमेशा दूसरों की मदद को तैयार रहते हैं। अगर आप किसी से भी धोनी के बारे में पूछेंगे, वो आपसे यही कहेगा। वो हमेशा सभी को सही राय और निर्देश देते हैं।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 07:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: MS DHONI, bhuvneshwar kumar, Sri Lanka, India

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Team india's two overseas tour at the same time

फ़ोटो: Aaj Tak

दूसरी बार एक साथ दो दौरे पर है भारतीय टीम

भारत की दो टीमें एक ही समय में दो देशों के दौरे पर होंगी। भारत की एक टीम तो पहले ही इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैच की सीरीज़ के लिए जा चुकी है, और दूसरी टीम जल्द ही श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी। इससे पहले 1998 में मलेशिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम को भेजना था। उसी समय भारत, पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज निर्धारित थी। ऐसी स्थिति में BCCI ने दो अलग-अलग टीमें बनाई थी।

सोम, 28 जून 2021 - 06:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Sri Lanka, England, comman wealth games

Courtesy: Aajtak News

S Jaishankar

फोटो: Scroll.in

भारत और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय मुद्दों पर की चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के समकक्ष दिनेश गुणावर्द्धने से 21 जून को द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। श्रीलंका में चीन समर्थित कोलंबो पोर्ट सिटी परियोजना भारत के लिए चिंता की बात है। दोनों ने बिम्सटेक समूह के तहत क्षेत्रीय सहयोग पर भी चर्चा की। इससे पहले भारत ने कहा था कि हमें श्रीलंका से बेहतरीन द्विपक्षीय संबंधों की उम्मीद है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने… read-more

मंगल, 22 जून 2021 - 01:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: India, Sri Lanka, S Jaishankar, foreign Minister

Courtesy: PunjabKeasri

Anti Terrorism Day

The Sentinel Assam

जानिए आतंकवाद विरोधी दिवस का इतिहास और उसका महत्व!

भारत में हर साल मई 21 को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर करना और राष्ट्र हित के लिए प्रेरित करना है। मई 21, 1991 के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने गए थे, वहां श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने अभियान के दौरान उनकी हत्या कर दी थी। अचानक हुए बम विस्फोट में प्रधानमंत्री सहित 25… read-more

शुक्र, 21 मई 2021 - 10:23 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Rajiv Gandhi, Tamil Nadu, Terrorism, Sri Lanka

Courtesy: Brifly News Hindi

Srilanka bans passangers from India

फोटो: Livemint

Covid-19: श्रीलंका ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाई पाबंदी

वर्तमान समय में भारत में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्रीलंका ने भारत से आने वाले सभी यात्रियों पर तत्काल रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। नगर विमानन प्राधिकरण के महानिदेशक ने मई 6 को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। 

शुक्र, 07 मई 2021 - 02:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: travel ban, Sri Lanka, India, DGCA

Courtesy: Jagran News

Mrs. Srilanka

फोटो: UP Varta News

Mrs Sri Lanka 2020 Contest: विजेता के सिर से ऑन स्टेज छीना गया ताज

श्रीलंका में पूर्व मिसेज वर्ल्ड कैरोलीन जूरी को मिसेज श्रीलंका से मारपीट करने और सरेआम अपमानित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रतियोगिता की विनर पुष्पिका डी सिल्वा चुनी गईं और उन्हें ताज पहना दिया गया, लेकिन कुछ देर के बाद मिसेज वर्ल्ड कैरोलिन जूरी ने पुष्पिका डी सिल्वा पर तलाकशुदा होने का आरोप लगाते हुए उनसे ताज छीनकर रनर अप कैंडिडेट के सिर पर रख दिया। ताज छीनने की छीनते वक़्त पुष्पिका डी सिल्वा को सिर में चोट लग गई। मंच पर… read-more

शनि, 10 अप्रैल 2021 - 06:24 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Sri Lanka, Mrs Srilanka Competition, Beauty Contest, Injured, winner

Courtesy: Zee News