Blackbird

फ़ोटो: Zee News

Tata जल्द लांच करेगी Blackbird SUV, दमदार फीचर्स से होगी भरपूर

कंपनी भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित टाटा ब्लैकबर्ड एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में इस कार को टाटा हैरियर से नीचे और टाटा नेक्सॉन से ऊपर प्लेस किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस कार में 1.5 लीटर का 4 सिलिंडर इंजन दिया जा सकता है। इनमें 8.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्टम आदि शामिल होगा

सोम, 16 मई 2022 - 07:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tata Blackbird, SUV, Launch

Courtesy: Zee News

BMW company

फोटोः Pinterest

BMW कंपनी ने कार में खामी की वजह से वापस मंगाई दस लाख से ज्यादा कारें

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने दुनिया भर में बिकने वाली अपनी दस लाख से ज्यादा सिडान और एसयूवी कारों को वापस मंगा लिया है। NHTSA के मुताबिक, इन कारों के पॉजिटिव क्रैंककेस वेंटिलेशन वॉल्व हीटर में इलेक्ट्रिक शॉर्ट की शिकायत की गई थी। यह शिकायत कार चलाते समय और साथ ही पार्किंग के दौरान भी देखी जा रही थी। इससे कारें ज्यादा गर्म हो रही थीं, जिससे कार में आग लगने का खतरा बढ़ गया था।

रवि, 13 मार्च 2022 - 06:55 PM / by Abhishek Kumar

Tags: BMW, Luxury cars, SUV

Courtesy: ABP News

SUV

फोटो: ET Auto

महिंद्रा की एसयूवी को मिला‘इंडियन कार ऑफ द इयर’ का अवॉर्ड

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कई एसयूवी गाड़ियां ग्राहकों को काफी पसंद है। ICOTY की जूरी ने Mahindra XUV700 को "इंडियन कार ऑफ द इयर" का अवॉर्ड मिला है। इस गाड़ी की मार्केट में जबरदस्त मांग है। इसकी एक लाख से अधिक यूनिट्स बाजार में बिक चुके है। इस कार को लेकर जुरी ने कहा कि भारतीय कंपनियां भी वर्ल्ड क्लास कारें बनाने लगी है। आनंद महिंद्रा ने भी इस उपलब्धि पर read-more

शनि, 12 मार्च 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Anand Mahindra, Mahindra, SUV, SUVs

Courtesy: AajTak News

Mahindra scorpio 2022

फोटोः Motor radar

लांच होने के लिए पूरी तरह तैयार है महिंद्रा न्यू जेनरेशन 2022 स्कॉर्पियन SUV

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी बिल्कुल नई स्कॉर्पियन लॉन्च करने की तैयारी में है। नई जनरेशन की SUV का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है और कंपनी की यह दमदार कार ढेर सारे नए फीचर्स के साथ आएगी। नए स्कॉर्पियो मॉडल का महीनों से परीक्षण किया जा रहा है। Mahindra इसे बिल्कुल नए अवतार में पेश करने जा रही है जो न सिर्फ दिखने में दमदार होगी बल्कि दमदार परफॉर्मेंस भी देगी।

रवि, 06 मार्च 2022 - 05:45 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Mahindra&Mahindra Ltd., Mahindra Scorpio, SUV

Courtesy: Zee News

Kia carens

फोटो: Zee News

फरवरी 15 को भारत में लॉन्च होगी Kia Carens

Kia की नई SUV कार Kia Carens फरवरी 15 को भारत में लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले कार कंपनी डीलरशिप पर पहुंचनी भी शुरू हो गई है। इसकी प्री बुकिंग जनवरी 14 से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 25,000 रुपये की कीमत देकर Kia की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। Kia Carens को पेट्रोल और डीजल दोनो ही वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग दिए गए हैं।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 12:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, kia carens, SUV, Automobile

Courtesy: Amar Ujala

Jaguar Range Rover SV

फोटो: Autocar India

Jaguar ने किया भारत मे Range Rover SV की बुकिंग शुरू करने का एलान

प्रीमियम कार निर्माता कंपनी Jaguar Land Rover India ने भारत मे अपनी नई SUV कार Range Rover SV की बुकिंग शुरू  करने की घोषणा कर दी है। Range Rover SV 2022 को पहले ही दुनिया भर के बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है। Range Rover SV की मेन हाईलाइट इसका डिज़ाइन और इसके शानदार फीचर्स हैं। इसमें पहली बार लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन के लिए 5-सीटर कॉन्फिगरेशन भी शामिल है।

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 03:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, JAGUAR LAND ROVER CARS, Range Rover SV, SUV

Courtesy: Amar Ujala

Skoda

फोटो: News18 हिंदी

भारत में दस्तक देगी स्कोडा की कोडिएक फेसलिफ्ट 9 एयरबैग्स वाली SUV कार

ऑटोमोबाइल कंपनी स्कोडा ऑटो आज यानी जनवरी 10 को अपनी एक नई कार लॉन्च करने जा रही है। स्कोडा कोडिएक को पहले ग्लोबल स्तर पर पेश किया जा चुका है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम सेडान Slavia से पहले Skoda Kodiaq facelift को लॉन्च करने का फैसला किया है। Skoda Kodiaq facelift कई नए अपडेट के साथ आएगी। पेट्रोल इंजन के साथ ही इसमें पूरी तरह ऑटोमैटिक गियर बॉक्स होगा। स्कोडा कोडिएक एसयूवी को लगभग 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

सोम, 10 जनवरी 2022 - 08:20 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Skoda, Skoda Kodiaq, new launch, SUV

Courtesy: Aajtak News

Vitara Brezza

फोटो: GoMechanic

जल्द लॉन्च होगी Vitara Brezza 2022, इन नए फीचर्स से होगी लैस

Maruti Suzuki की सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Vitara Brezza 2022 मॉडल लॉन्च के लिए तैयार है। इस नेक्स्ट जेनेरेशन SUV को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च लिया जाएगा। इसमें सनरूफ देखने को मिल सकता है। इसके साथ इसमें 360 डिग्री के कैमरा का ऑप्शन भी मिल सकता है। जिससे ड्राइवर कार के हर कोने का रियल टाइम व्यू देख सकता है। इसके साथ ही 4 सिलंडर 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 12:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Vitara Brezza, Maruti Suzuki, India, SUV

Courtesy: Amar Ujala

Tata HBX

फोटो: CarWale

अगस्त 23 को सामने आएगी टाटा की नई एसयूवी HBX की पहली झलक

टाटा मोटर्स अपनी नई मिनी एसयूवी HBX की पहली झलक अगस्त 23 को दिखाने वाला है। इसकी जानकारी अगस्त 21 को टाटा मोटर्स ने ट्वीट के ज़रिये दी थी। यह टाटा मोटर्स की अब तक कि सबसे सस्ती एसयूवी होगी। इसमें स्पोर्टी ग्रिल, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, रैपअराउंड टेल लैंप के साथ ही ट्रेंडी अलॉय व्हील्ज भी देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1.2 लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल… read-more

सोम, 23 अगस्त 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: TATA Motors, SUV, HBX, Twitter

Courtesy: Zee News

Photo leaks of Mahindra xuv700

फ़ोटो: the financial express

2021 के आखिर में लांच होगी महिंद्रा XUV700

महिंद्रा की नई कार XUV700 की तस्वीरे लांच से पहले लीक हो गई हैं, जिससे गाड़ी की सारी जानकारी सामने आ गई है। इस बार की XUV की डिज़ाइन पहले एसयूवी की तुलना में अलग होगी। XUV700 पेट्रोल और डीज़ल दोनो तरह के इंजन से लैस हो सकती है, जो 200PS और 185PS की पॉवर देगा। इसमें वाइड-इन-सेगमेंट रूफ, स्मार्ट पॉप-अप हैंडल और स्मार्ट फ़िल्टर टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसे 2021 के अंत मे लांच किया जाएगा।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mahindra, New XUV, 200ps, SUV

Courtesy: TV9 Bharatvarsh