Haj Yatra 2022

फोटो: Patrika

हज: दो साल के बाद जम्मू कश्मीर से 145 तीर्थयात्रियों के साथ रवाना हुई पहली उड़ान

सऊदी अरब जाने वाली पहली हज 2022 फ्लाइट हज यात्रियों को लेकर आज श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना हुई। कोविड महामारी के कारण दो साल के लिए निलंबित रहने के बाद सऊदी अरब की वार्षिक मुस्लिम तीर्थयात्रा इस साल फिर से शुरू हो रही है। हज फ्लाइट से 145 जम्मू-कश्मीर तीर्थयात्री मदीना जा रहे हैं। उड़ानें जून 20 तक केंद्र शासित प्रदेश से सऊदी अरब के लिए कुल 5,737 तीर्थयात्रियों को ले जाएगी। 

रवि, 05 जून 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Hajj, First Flight, Srinagar, covid hiatus

Courtesy: Jetvital

hajj yatra

फोटो: The Times of India

इस वर्ष सिर्फ 10 लाख लोग जाएंगे हज: सऊदी अरब

कोविड 19 मामलों को देखते हुए इस वर्ष भी हज यात्रा प्रतिबंधों के साथ आयोजित होगी। सऊदी अरब मंत्रालय ने टीके की सभी डोज लगवा चुके सिर्फ 10 लाख लोगों को हज यात्रा की अनुमति दी है। इस वर्ष 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को हज यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। बीते वर्ष भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सख्त फैसला लेते हुए हज यात्रा करने की अनुमति सउदी अरब के कुछ लोगों को ही मिली थी।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Hajj, Annual Hajj, Saudi Arabia

Courtesy: News 18 Hindi