मोदी सरकार ने फिर एक साल के लिए बढ़ाया कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का कार्यकाल
मोदी सरकार ने अगस्त तीन को कैबिनेट सचिव के रूप में आईएएस राजीव गौबा का कार्यकाल एक बार फिर एक साल के लिए बढ़ा दिया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने राजीव गौबा, आईएएस - झारखंड 1982 बैच - को एआईएस (डीसीआरबी) नियम, 1958 और नियम 56 में छूट देते हुए एक वर्ष की अतिरिक्त अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी।
Tags: Rajiv gauba, Modi Government, extends, cabinet secretary
Courtesy: Aajtak News
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मिला एक साल का सेवा विस्तार
कार्मिक मंत्रालय द्वारा अगस्त पांच को जारी आदेशानुसार, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा सरकार सेवा में एक साल और कार्य करेंगे। यह पद पर उनका दूसरा विस्तार है। साल 2019 में गौबा को दो साल के लिए देश के शीर्ष नौकरशाही पद पर नियुक्त किया गया था। उन्हें पिछले साल अगस्त में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। गौबा साल 2016 में केंद्र सरकार में आने से पहले 15 महीनों तक झारखंड के मुख्य सचिव भी रह चेके हैं… read-more
Tags: Centre, cabinet secretary, Rajiv gauba, one year extension
Courtesy: Lokmat News