Sugar Subsidies

फोटो: India TV News

डब्ल्यूटीओ में चीनी विवाद खत्म करने के लिए भारत ने ब्राजील के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

डब्ल्यूटीओ में चीनी सब्सिडी पर विवाद को सुलझाने के लिए भारत वर्तमान में ब्राजील के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बीच में है। वाणिज्य मंत्रालय संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर रहा है और भारत डब्ल्यूटीओ में चीनी विवाद के अन्य शिकायतकर्ताओं के लिए भी यही प्रक्रिया अपना रहा है। ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और ग्वाटेमाला ने 2019 में दावा किया था कि किसानों को भारत की चीनी सब्सिडी वैश्विक व्यापार नियमों का उल्लंघन है और विवाद को डब्ल्यूटीओ में खींच लिया था।

रवि, 25 जून 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: india sugar subsidies, Dispute, WTO, Bilateral Talks, brazil guatemala

Courtesy: Dynamite News

World trade organisation

फोटो: The world economic forum

विश्‍व के 75% कोरोना टीकों का उत्‍पादन करने वाले विश्‍व व्‍यापार संगठन में भारत भी शामिल

विश्व में कोविड वैक्सीन के कुल उत्पादन का तीन चौथाई उत्पादन विश्व व्यापार संगठन के पांच सदस्य देशों में हुआ है। जानकारी देते हुए संगठन की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो इवियला ने कहा है कि इस वर्ष की वैक्सीन का लगभग 75 प्रतिशत उत्पादन भारत, जर्मनी,अमरीका, फ्रांस और चीन में हुआ है। ओकोंजो इवियला ने कहा कि वैक्सीन की असमान पहुंच ही वैश्विक अर्थव्यवस्था के संतुलित रूप से बहाल न होने का प्रमुख कारण है। 

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 02:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Noval corona virus, WTO, Covid-19, Covid Vaccine

Courtesy: In Samachar