Assam Flood

फोटो: Bansal News

असम बाढ़: लगातार बारिश के बीच लखीमपुर में 67 गांव जलमग्न

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ के पानी से असम के लखीमपुर जिले के 4 राजस्व मंडलों के 67 गांव जलमग्न हो गए हैं। कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाने के बाद जिले में स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे लगभग 60,300 लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 545.50 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी पानी में डूबा हुआ है। 

मंगल, 11 जुलाई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, villages submerged, Lakhimpur, rains situation

Courtesy: Janta Se Rishta