शिवपाल यादव और ओपी राजभर को सपा का लेटर जारी, लिखा- कहीं भी जाने को स्वतंत्र
यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद से ही समाजवादी पार्टी में कुछ सही नहीं चल रहा। समाजवादी पार्टी की ओर से शिवपाल यादव और ओपी राजभर को लेटर जारी कर कहा गया है कि जहां ज्यादा सम्मान मिले, वहां चले जाइए। सपा की ओर से शिवपाल यादन को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि, "शिवपाल यादव जी, आपको अगर लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा, वो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।"
Tags: SP, PSP, SBSB, shivpal yadav, Akhilesh Yadav
Courtesy: Jagran
शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई
शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्होंने बधाई दी।शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया था कि वह आईएसआई के एजेंट हैं। हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे।
Tags: shivpal yadav, SP, PSP, President
Courtesy: Amar ujala
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले को रोडवेज ने मारी टक्कर
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले में शामिल पुलिस वाहन में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच सुरक्षा कर्मी जख्मी हुए हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। बता दें मीठापुर सीमा पर शिवपाल सिंह यादव की कार की गति थोड़ी धीमी हुई और किनारे हो गई। इसपर आगे स्कार्ट कर रहे पुलिस वाहन के चालक ने जैसे ब्रेक ली तो पीछे से आ रही औरैया डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
Tags: PSP, shivpal yadav, accident, Escort
Courtesy: Amar ujala
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने किया काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार दर्शन-पूजन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने बाबा के नव्य-भव्य-दिव्य धाम का अवलोकन किया। मंदिर प्रशासन ने शिवपाल यादव को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया। उन्होंने धाम के गेट नंबर चार पर अपने समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीविश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन का… read-more
Tags: shivpal yadav, Varanasi, Kashi Vishwanatah, PSP
Courtesy: Amar ujala