Nirahua

फ़ोटो: DNA India

निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव का हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में भर्ती

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और आजमगढ़  से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव के कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें फौरन वेदंता हॉस्पिटल ले जाया गया। बड़े भाई के एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही निरहुआ भी अस्पताल के लिये रवाना हो चुके हैं। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से ये हादसा हो गया। एक्सीडेंट में गाड़ी के परखच्चे उड़े दिखाई दे रहे हैं। 

गुरु, 30 जून 2022 - 04:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: bhojpuri, Dinesh Lal yadav nirahua, vijay lal yadav

Courtesy: News18

Pawan Singh

फ़ोटो: Navbharat Times

पवन सिंह दूसरी पत्नी से ले रहे हैं तलाक, डाली कोर्ट में अर्जी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की मांग की है। पवन सिंह ने आरा व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है। कोर्ट के बाहर पवन सिंह की पत्नी के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि सुपरस्टार और उनकी पत्नी के बीच नहीं पट रही है। दोनों के बीच विवाद होते रहता है। इसी विवाद को लेकर तलाक की अर्जी दी गई है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 03:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: bhojpuri, jyoti Singh, Pawan Singh, Divorce

Courtesy: Aajtak