Vijay Babu

फ़ोटो: TOI

मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू को यौन उत्पीड़न के मामले में किया गिरफ्तार

मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक्टर को एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर अप्रैल, 2022 में एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। बता दें कि विजय बाबू के खिलाफ जब केस दर्ज हुआ था तो वह दुबई फरार हो गए थे। जून में जाकर वह भारत लौटे हैं।

सोम, 27 जून 2022 - 03:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Malylam, Actor, Vijay Babu, Police, arrest

Courtesy: Hindustan

Vijay Babu

फ़ोटो: The News Minute

मलयालम अभिनेता विजय बाबू पर यौन शौषण का मामला दर्ज

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू पर यौन शौषण का मामला दर्ज हुआ है। अप्रैल 22 के दिन दर्ज हुए मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता ने आरोप लगाया है विजय ने उनके साथ कोच्चि के उनके फ्लैट पर यौन शौषण किया है। वहीं, पीड़िता ने यह भी कहा की विजय ने उन्हें रोल देने का वादा किया था और फिर कई बार यौन शौषण किया। हालांकि विजय अभी फरार है और उनकी तलाश जारी है।

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 05:16 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Vijay Babu, Actor, Sexual Assault, malyalam

Courtesy: Live hindustan