रूस ने किया परमाणु हमले का अभ्यास, विकिरण और रासायनिक असर का भी आकलन
रूस ने कहा कि उसकी सेनाओं ने परमाणु मिसाइलें दागने का अभ्यास किया है। सिमुलेटर पर आधारित परमाणु मिसाइलों का यह अभ्यास रूस के कैलिनिनग्राद में किया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार उसकी सेना ने मिसाइल प्रणालियों, हवाई क्षेत्रों और मिसाइल दागने में सक्षम सुरक्षित बुनियादी ढांचे जैसे लक्ष्यों पर एक से ज्यादा हमलों का अभ्यास किया। परमाणु अभ्यास में हमले के कारण फैलने वाले विकिरण व रासायनिक असर का भी आकलन किया गया।
Tags: nuclear war, Practice, Russia, nuclear missile
Courtesy: Navbharat Times