womens-cricket

फोटो: Amrit Vichar

IndW vs EngW ODI: भारत ने इंग्लैंड को 88 रन से हराकर जीती तीन मैचों की श्रृंखला

भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड महिला टीम को हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले ली। हरमनप्रीत कौर ने सनसनीखेज 143 रन बनाकर भारत की महिलाओं को 50 ओवरों में 5 विकेट पर 333 रनों का विशाल स्कोर बनाने में मदद की। हरलीन देओल ने 58 रन की पारी खेली। जवाब में, इंग्लैंड की महिला (10 विकेट पर 245) बल्ले से लड़खड़ा गई और श्रृंखला को सरेंडर कर दिया।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Womens Cricket, India, England, ODI series, canterbury

Courtesy: Lokmat News

Ind W vs Eng W

फोटो: Live Hindustan

Ind W vs Eng W: पहले ODI में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे पर होव में खेले गए पहले मुकाबले में तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले को जीतने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत में स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्मृति मंधाना ने 99 गेंद… read-more

सोम, 19 सितंबर 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ind-w-vs-eng, Womens Cricket, India, England, first odi

Courtesy: Latestly News

Women WC Ind Vs Pak

फोटो: Aaj Tak

India vs Pakistan: वर्ल्ड कप का विजयी आगाज, भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2022 का आगाज किया। मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार 11वीं वनडे जीत है। वहीं, मिताली राज की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 244 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। 

रवि, 06 मार्च 2022 - 08:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Womens Cricket, 2022 world Cup, IND Vs PAK, Won

Courtesy: NEWS 18

Womens World Cup

फ़ोटो: Navbharat

आईसीसी का बड़ा ऐलान: WC विजेता टीम को मिलेगी 13 लाख 20 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि

न्यूजीलैंड में मार्च 4 से शुरु होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 में पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की गई है। आगामी आईसीसी महिला विश्व कप के विजेता को 13 लाख 20 हजार डॉलर (9.93 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलेगी। जो इंग्लैंड में 2017 में हुए विश्व कप की विजेता को मिली राशि से दोगुनी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुताबिक़, टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि में 75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 07:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Womens Cricket, ICC, announces, prize money

Courtesy: Aaj Tak

Womens Cricket Team

फोटो: UnBumf

अभी तक नहीं मिली महिला क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप की इनामी राशि

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मई 23 को बताया कि, महिला क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप की इनामी राशि पांच लाख डॉलर (करीब तीन करोड़ 64 लाख रुपये) इस हफ्ते के अंत तक दे दी जाएगी। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप आयोजित हुआ था। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने फाइनल तक का रास्ता तय किया था, फाइनल में टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

सोम, 24 मई 2021 - 10:02 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: BCCI, World Cup T20, Indian Cricketer, Womens Cricket

Courtesy: Jagran

Ramesh Powar elected as women team coach

फोटो: Scroll

एक बार फिर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच बने रमेश पवार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रमेश पवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है। बीसीसीआइ ने इसकी घोषणा की है। इस पोस्ट के लिए 35 लोगों ने आवेदन किया था। क्रिकेट एडवाजरी कमेटी के तीन सदस्य सुलक्षणा नायक, मदन लाल और रुद्र प्रताप सिंह ने आवेदन करने वाले सभी आवेदक का इंटरव्यू लिया और अंत में रमेश पवार को इस पद के लिए नियुक्त किया गया। लगभग 43 साल के रमेश पवार को कोचिंग का काफी अनुभव है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 10:14 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Cricket, Ramesh Powar, Womens Cricket, Indian Cricket Coach

Courtesy: Dainik Jagran