Murder

फोटो: Nai Dunia

पवई में अपने फ्लैट पर एयर होस्टेस की गला रेतकर हत्या, जांच शुरू: मुंबई

मुंबई के पवई इलाके में एक प्रशिक्षु एयर होस्टेस अपने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। लड़की ट्रेनी एयर होस्टेस थी और हाल ही में उसका चयन हुआ था। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने फ्लैट में गला कटा हुआ मृत पाई गई। पुलिस अधिक जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के फोन की जांच कर रही है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। 

सोम, 04 सितंबर 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, Air Hostess, Found Dead, Maharashtra

Courtesy: India TV

Aparna Nair

फोटो: Nari

अपने आवास पर मृत पाई गईं मलयालम अभिनेत्री अपर्णा नायर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मलयालम सिने-धारावाहिक अभिनेत्री अपर्णा नायर सितंबर एक को तिरुवनंतपुरम में अपने आवास पर लटकी हुई पाई गईं। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय अभिनेत्री, जिन्होंने कुछ फिल्मों और कई धारावाहिकों में अभिनय किया है, कल रात यहां करमना के पास अपने आवास पर अपने कमरे के अंदर लटकी हुई पाई गईं। अपर्णा अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है।

शनि, 02 सितंबर 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: malayalam actor aparna nair, Found Dead, Police Case, registered

Courtesy: Money Control

Bandhavgarh

फोटो: Nai Dunia

बांधवगढ़ रिजर्व में मृत पायी गई मादा बाघ शावक: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सात महीने की मादा बाघ शावक को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) एफएस निनामा ने कहा कि ऐसा संदेह है कि शावक किसी अन्य बाघ के साथ लड़ाई में घातक रूप से घायल हो गया होगा। अधिकारी ने आगे बताया कि मृत शावक के शरीर के करीब एक अन्य बाघ के पगमार्क पाए गए।

गुरु, 10 अगस्त 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, female tiger cub, Found Dead, bandhavgarh reserve tigers

Courtesy: Janta Se Rishta

Mohan

फोटो: News Nation

मदुरै की सड़कों पर मृत पाए गए तमिल अभिनेता मोहन

80 और 90 के दशक की फिल्मों के हास्य तमिल अभिनेता मोहन का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह कथित तौर पर तमिलनाडु के मदुरै के थिरुपरनकुंड्रम इलाके में एक सड़क पर मृत पाए गए। अभिनेता काफी समय से बेहद गरीबी में थे और काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनकी पत्नी का वर्षों पहले निधन हो गया था और तब से, वह ज्यादातर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते थे।

शनि, 05 अगस्त 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: tamil actor mohan, Found Dead, madurai streets

Courtesy: Janta Se Rishta

Arrest

फोटो: Latestly

दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास मृत मिली डीयू की छात्रा, आरोपी हिरासत में

कमला नेहरू कॉलेज का 25 वर्षीय छात्रा जुलाई 28 को दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास मृत पाई गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी 28 वर्षीय इरफान के रूप में की है. जांच करने पर पता चला कि आरोपी और पीड़िता रिश्तेदार था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने नरगिस की हत्या कर दी क्योंकि उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। 

शनि, 29 जुलाई 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, kamala nehru college, Student, Found Dead, arrest

Courtesy: NDTV Hindi

Murder

फोटो: ETV Bharat

दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास मृत पाया गया कमला नेहरू कॉलेज का छात्र

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय महिला का शव मिला। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा, “हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। आगे की जांच जारी है।”

शुक्र, 28 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, kamala nehru college, Student, Found Dead

Courtesy: India.Com

Ravindra Mahajan

फोटो: Latestly

77 साल की उम्र में हुआ मराठी अभिनेता रविंद्र महाजनी का निधन

मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका शव पुणे के तालेगांव-दाभाड़े स्थित उनके आवास पर मिला। 14 जुलाई को पड़ोसियों ने तलेगांव पुलिस को सूचना दी कि रवींद्र महाजनी के घर से दुर्गंध आ रही है। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उस घर का दरवाजा तोड़ दिया जहां रवींद्र महाजनी रह रहे थे। पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान जताया है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई है।  

शनि, 15 जुलाई 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: marathi cinema actor ravindra mahajani, Found Dead, flat, Pune

Courtesy: Amar Ujala News