Army

फोटो: Dawn

पाक को आतंकवाद पैदा करना खुद उसी को पड़ गया भारी, सुरक्षा बलों पर हुए 434 आतंकी हमले

पाकिस्तान को आतंकवाद पैदा करना खुद उसी को भारी पड़ रहा है। इस साल के पहले पिछले छह माहमें ही सुरक्षा बलों पर 434 आतंकवादी हमले हो चुके हैं। इनमें कम से कम 323 सैनिकों की जान चली गई। इसी तरह बलोचिस्तान में छह माह में 171 आतंकी हमले हुए और सिंध में 12 हमले हुए। पाकिस्तान सरकार टीटीपी के साथ बातचीत करके शांति लाने की कोशिश कर रही है। 

शनि, 30 जुलाई 2022 - 05:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, Terror, Baloch, TTP

Courtesy: Amar ujala

TTP

फोटो: Hindustan Times

पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के साथ की शांति वार्ता

पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) संगठन के साथ शांति वार्ता की। यह इस तरह की पहली बैठक थी, जिसमें सभी सशस्त्र सेनाएं शामिल थीं। बैठक में पश्चिमी सीमा, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि क्षेत्र में सतत विकास के लिए अफगानिस्तान में शांति के महत्व और सशस्त्र बलों की संचालन संबंधी तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 06:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, TTP, meeting, Military

Courtesy: Amar ujala