राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोशल मीडिया खातों पर तिरंगे की तस्वीर नहीं लगाने पर भाजपा ने किया बचाव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सोशल मीडिया खातों पर तिरंगे की तस्वीर नहीं लगाने के लिए हो रही आलोचना पर भाजपा ने उसका बचाव किया है। पार्टी ने कहा कि आरएसएस देशभक्ति से ओतप्रोत है और हमेशा देश की सेवा के लिए प्रयासरत रहता है। आरएसएस पहले ही 'हर घर तिरंगा' और 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रमों को समर्थन दे चुका है।
Tags: RSS, Social Media, party, Flag
Courtesy: Navbharat Times