त्रिपुरा के खोवाई में महसूस हुए 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके
त्रिपुरा के खोवाई में आज सोमवार 24 जुलाई को दोपहर भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। भूकंप के झटके दोपहर करीब 3:34 महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 मापी गई। हालांकि भूकंप के कारण अभी तक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के कारण लोहों के मन में दहशत का माहौल है।
Tags: Tripura, Earthquake, magnitude strikes, khowai
Courtesy: Latestly News
हरियाणा के रोहतक में महसूस हुए 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके
हरियाणा के रोहतक जिले में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन सुबह-सुबह जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी करीब 3.57 मिनट पर धरती हिलने लगी और लोग डर के मारे नींद से उठकर अपने घरों से बाहर निकल आये। भूकंप के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Tags: Earthquake, magnitude strikes, Haryana, Rohtak, NCS
Courtesy: Times Now Hindi
अफगानिस्तान के काबुल में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। भूकंप के झटके सुबह 8.14 मिनट पर महसूस किये गए। हालांकि अभी tk भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान, माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि, तीन दिन पहले भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।
Tags: Earthquake, magnitude strikes, Kabul
Courtesy: Jagran News