Ajay Banga

फोटो: India TV News

भारतीय मूल के अजय बंगा ने संभाला विश्व बैंक के अध्यक्ष का पदभार

भारतीय अमेरिकी अजय बंगा ने जून दो को विश्व बैंक के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। मई में, विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने अजय बंगा को 2 जून, 2023 से शुरू होने वाले पांच साल के कार्यकाल के लिए विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में चुना। बंगा को इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था।

शनि, 03 जून 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: indian american, ajay banga, take over, world bank president

Courtesy: Shah Times News