Amit Shah

फोटो: BBC

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ में किया स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास

अमित शाह ने नवंबर 13 को आजमगढ़ पहुंचकर स्टेट यूनिवर्सिटी की सौगात दी है। इस यूनिवर्सिटी का नाम राजा सुहेलदेव के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही अमित शाह ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी जी ने पूर्वांचल को मच्छर और माफिया मुक्त कराया है। पहले आजमगढ़ को सपा के राज में आतंकवाद के गढ़ के तौर पर जाना जाता था। पहले प्रदेश की जीडीपी 10.90 लाख करोड़ थी। आज 21.31 लाख करोड़ है।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Amit Shah, Azamgarh, Suheldev, BJP

Courtesy: Dainik Bhaskar