Heavy Rain

फोटो: MSN News

भारी बारिश के कारण आज नोएडा में बंद रहेंगे 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल: उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। 

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: UP, school closed, Gautam Buddh Nagar, HEAVY RAINFALL

Courtesy: Latestly News