कोविड 19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित होगी आरआरबी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा का आयोजन मई 9 और 10 को किया जा रहा है। बोर्ड ने कुछ दिनों पूर्व ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होने वाली है जिसमें उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में जाने दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने साथ वैध पहचान पत्र ले नजाना होगा। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना भी जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर नकल की सामग्री ले जाना मना है।
Tags: RRB, rrb ntpc result 2021, NTPC
Courtesy: Amar Ujala
जुलाई में आयोजित की जाएगी RRB ग्रुप डी परीक्षा 2022
RRB ग्रुप डी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। रेल मंत्रालय की ओर से पहले जारी नोटिस के मुताबिक रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा 2022 जुलाई में संभावित तारीखों पर आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर/असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट मैन और लेवल- I के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 2022 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
Tags: RRB, RAILWAY BOARD, competition
Courtesy: Jagran News