Ravan Dahan

फ़ोटो: Aajtak

हरियाणा: लोगों पर गिरा जलते हुए रावण का पुतला, कई घायल

हरियाणा के यमुनानगर से दशहरा में एक बड़ी दुर्घटना की खबर आई है, जिसमें दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों पर गिर गया है। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने राहत बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। पुतले के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रावण के पुतले को को गिरते हुए देखा जा सकता है।

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ravan Dahan, Haryana, Injuries, Yamunanagar

Courtesy: Live hindustan

Aam Aadmi party

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

कूड़े से बने रावण का दहन करेगी आम आदमी पार्टी, 3500 जगहों पर होगा रावण दहन

राजधानी दिल्ली में अपनी सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने इस वर्ष अलग तरीके से दशहरा पर रावण दहन का कार्यक्रम मनाने का फैसला किया है। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि, दिल्ली में स्वच्छता को लेकर भाजपा की विफलता के विरोध में लगभग 3,500 स्थानों पर कूड़े से बने रावण के पुतले जलाए जाएंगे। वहीं, विरोध के दौरान आप दिल्ली में जल्द से जल्द नगर निगम चुनाव करवाने की भी मांग करेगी।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 01:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Aam Aadmi Party, Delhi, Ravan Dahan, BJP

Courtesy: News18hindi