Poison

फ़ोटो: Navbharattimes

तमिलनाडु: क्लास में सेकंड आया बेटा, तो टॉपर को मां ने दे दिया जहर

तमिलनाडु के कराईकल से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जे सहायारानी विक्टोरिया नामक आरोपी महिला ने अपने बेटे से ज्यादा अंक लेकर टॉप करने वाले आर. बालामनिकंदन को महिला ने जहर दे दिया है। दरअसल महिला ने बच्चे को जहर स्कूल के एनुअल फंक्शन में सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर दिया और इसका कारण सिर्फ यह था कि मृतक के जिंदा होने के चलते आरोपी महिला का बेटा टॉप नहीं कर पा रहा था। 

बुध, 07 सितंबर 2022 - 03:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Tamilnadu, murder, Topper, mother

Courtesy: Zeenews

Ramayani Roy

फोटो: DNA India

बड़ा होकर पत्रकार बनना चाहती है, दसवीं की बिहार बोर्ड टॉपर 

बिहार बोर्ड ने अपने दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। औरंगाबाद जिले की रामायणी राय ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उसे कुल 500 अंकों में 487 मिले हैं। टॉपर रामायनी राय आगे भविष्य में पत्रकार बनना चाहती हैं, ताकि समाज कैसा हो इस विषय पर लिख सके। उन्होंने बताया कि उसके पसंदीदा पत्रकार एनडीटीवी वाले रवीश कुमार हैं। हाल ही में बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट भी प्रकाशित किया था,जिसमे लड़कों ने टॉप किया था।

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 08:46 PM / by Anand Mishra

Tags: bihar board, Topper, Class 10, journalist

Courtesy: BBC Hindi

Upsc result 2020

फोटो: India TV

UPSC ने CSE मेन 2020 के परिणाम किये घोषित

UPSC ने CSE 2020 मेन परीक्षा का रिजल्ट सितंबर 24 को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा को कुल 761 परीक्षार्थियों ने पास किया है। इसमें भोपाल के शुभम कुमार ने टॉप किया है। शुभम ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है। शुभम के अलावा जागृति अवस्थी दूसरी और अंकिता जैन तीसरी रैंक प्राप्त करने में कामयाब हुई हैं। उम्मीदवार मेरिट सूची को इस वेबसाइट पर upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

शनि, 25 सितंबर 2021 - 09:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: UPSC RESULT, CSE, Topper, IAS

Courtesy: Amar Ujala News