Mamta banerjee and suvendu adhikari

फ़ोटो: Outlook india

एग्जिट पोल: सुवेन्दु अधिकारी के सामने ढह जाएगा ममता का किला

मई 2 के दिन आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने टीएमसी की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल इंडिया टीवी के पीपल्स प्लस की ओर से किये गए एग्जिट पोल में नन्दीग्राम से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी हारती हुई दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के इस दावे में खास बात ये है कि ममता के खिलाफ नन्दीग्राम से भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता सुवेन्दु अधिकारी चुनाव लड़ रहे है।

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 07:38 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Suvendu Adhikari, mamta banerjee, Exit Polls

Courtesy: Live hindustan

Assam bjp

फ़ोटो: Sunday guardian

एग्जिट पोल: असम में फिर से बन रही है बीजेपी सरकार

मई 2 को आने वाले असम विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने भाजपा को हिम्मत दे दी है। इंडिया टुडे के माय एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को 85 सीटें मिलेगी। वहीं, कांग्रेस व अन्य पार्टियों को बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले थोड़ी सी बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, बंगाल के एग्जिट पोल में भी भाजपा की ही लहर दिख रही है। 

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 11:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Assam, Exit Polls, Bhartiya Janta Party

Courtesy: Aajtak

Salman khurshid

फ़ोटो: Opindia

एग्जिट पोल: बंगाल का हाल देख पार्टी पर ही बरसे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस की हार ही दिख रही है जिसके बाद पार्टी नेता सलमान खुर्शीद ने बड़ा बयान दिया है। पार्टी पर तंज़ कसते हुए खुर्शीद ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में एक्जिट पोल की भविष्यवाणी उम्मीद के मुताबिक ही है। वहीं, खुर्शीद ने राज्य में ममता बनर्जी की स्थिति मजबूत होने की बात भी कही है। बता दें, सिर्फ तमिलनाडु के एग्जिट पोल में कांग्रेस की बढ़त दिख रही है। 

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 10:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Salman khurshid, Exit Polls, West Bengal, Indian National Congress

Courtesy: Navbharattimes