Biplab Kumar Deb

फोटो: AajTak

बीजेपी ने बिप्लव कुमार देब को बनाया त्रिपुरा से राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के नेता माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने हैं जिसके बाद ये सीट खाली हुई है। ये सीट वैसे वर्ष 2028 को खाली होनी थी। जिसपर अब बिप्लब कुमार देब को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट के लिए चुनाव सितंबर 22 को होना है। चुनाव के एक घंटे बाद ही मतगणना भी की जाएगी।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: Tripura, Biplab Kumar Deb, BJP, Rajyasabha

Courtesy: NDTV News

CM Biplab Kumar Deb

फोटो: Indian Express

त्रिपुरा के सीएम की हत्या की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की हत्या की कोशिश के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने अगस्त चार को सैर पर निकले सीएम के सुरक्षा घेरे में सेंध लगाई थी, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोट आई थी। जिसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में थी। त्रिपुरा पुलिस ने अगस्त 6 को इनकी गिरफ़्तारी की जानकारी दी। मजिस्ट्रेट पीपी पॉल की अदालत ने तीनों आरोपियों को अगस्त 19 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

शनि, 07 अगस्त 2021 - 04:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tripura, Biplab Kumar Deb, Crime, politics

Courtesy: India TV News