Bhupesh Baghel

फोटो: Hindustan Times

छत्तीसगढ़ सरकार ने बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों के आरोपियों को किया सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बलात्कार, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों से बाहर कर दिया जाएगा। रायपुर के पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में बघेल ने कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने स्कूली पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग से संबंधित विषयों को शामिल करने की भी घोषणा की।

मंगल, 15 अगस्त 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: chhattisgarh goverment, Bars, accused of rape, goverment jobs, Bhupesh Baghel

Courtesy: Prabhat Khabar

Delhi Goverment

फोटो: India TV News

दिल्ली सरकार ने नाइटलाइफ़ को बढ़ावा देने के लिए दी बार को 3 बजे तक शराब परोसने की अनुमति

अधिकारियों ने मई 6 को कहा, दिल्ली सरकार ने एक नीतिगत निर्णय लेते हुए बार को सुबह 3 बजे तक शराब परोसने की अनुमति दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, सरकार आबकारी विभाग को आबकारी नीति 2021-22 के अनुसार जल्द ही एक आदेश जारी करेगी। उन्होंने कहा, "रेस्तरां में बार को अब 1 बजे तक संचालित करने की अनुमति है। यदि समय 3 बजे तक बढ़ाया जाता है, तो आबकारी विभाग पुलिस सहित अन्य एजेंसियों के साथ काम करेगा।"

शनि, 07 मई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, decision, Liquor, Bars

Courtesy: ABP Live