Nitish Kumar

फोटो: Zee News

बिहार कैबिनेट ने सरकारी अस्पतालों में करीब 8,000 और पदों को दी मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने आज सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में लगभग 8,000 पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इनमें से लगभग 210 अतिरिक्त पद 35 जिला अस्पतालों में, 6,663 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में, 229 पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में और 423 छपरा मेडिकल कॉलेज में सृजित किए जाएंगे। एक अधिकारी ने कहा, "इन अतिरिक्त पदों को सृजित करने का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के कामकाज में सुधार करना और उन्हें कारगर बनाना है।"

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 06:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bihar Cabinet, more posts, government hospitals, Nitish Kumar

Courtesy: News 18

Nitish kumar

फ़ोटो: Indian express

मंत्रिमंडल विस्तार के बीच नीतीश से नाराज़ हुए जदयू के 5 विधायक, शपथ ग्रहण कार्यक्रम का नहीं बने हिस्सा

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अगस्त 16 को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है जिसमें 31 मंत्रियों ने शपथ ली है। हालांकि खबर आ रही है कि इस बीच जेडीयू के 5 विधायक नीतीश से नाराज़ हो गए है जिसके चलते उन्होंने शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं लिया है। नाराज़ विधायकों में डॉ. संजीव कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, सुदर्शन कुमार, राजकुमार सिंह और शालिनी मिश्रा का नाम सामने आया है। 

बुध, 17 अगस्त 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar Cabinet, MLAs, JDU

Courtesy: Live Hindustan

Nitish kumar and tejasvi yadav

फ़ोटो: Ndtv

गृह विभाग भी संभालेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी को मिला स्वास्थ विभाग

बिहार में महागठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में ही अब गृह मंत्रालय रहेगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के दो तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने अलग अलग विभागों के मंत्री पद की शपथ ली है। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar Government, Bihar Cabinet, tejasvi yadav

Courtesy: Punjab kesari