CPEC

फोटो: The Express Tribune

भारत ने CPEC प्रोजेक्ट में तीसरे पक्ष को शामिल करने को लेकर दी सख्त चेतावनी

भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा प्रोजेक्ट में दोनों देशों द्वारा तीसरे पक्ष को शामिल करने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। भारत के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि यह भारत की जमीन POK पर बन रही है, जिसे मंजूर नहीं किया जा सकता है। इस तरह की कोई भी कार्रवाई किसी भी पक्ष द्वारा प्रत्यक्ष तौर पर भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन मानी जाएगी।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 05:42 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, CPEC, PoK, China

Courtesy: News18

Sharif

फ़ोटो: NDTV

गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र को चीन को सौंप सकता है पाकिस्तान

पाकिस्तान चीन से लगातार कर्ज के बोझ में दब रहा है। जून 22 को भी पाकिस्तान ने चीन से 2.3 मिलियन डॉलर का ऋण लिया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि चीन से बढ़ते कर्ज का भुगतान करने के लिए पाकिस्तान, पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को चीन को पट्टे पर दे सकता है। काराकोरम नेशनल मूवमेंट के चेयरमैन मुमताज नागरी ने यह आशंका जताई है।

गुरु, 23 जून 2022 - 03:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Gilgit-Baltistan, PoK, India, China, LOAN

Courtesy: Amar ujala