22GB रैम के साथ लॉन्च होगा Lenovo Legion Y90 स्मार्टफोन
Lenovo Legion Y90 लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह दुनिया का सबसे पॉवरफुल गेमिंग स्मार्टफोन होने वाला है। यह 22GB रैम के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। वहीं इसमें 640GB स्टोरेज भी दी गई है। इसमें 6.92-इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फोटोग्राफी के लिए OmniVision 64MP OV64A ड्यूल7 रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे और पॉवरफुल बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8Gen1 प्रोसेसर दिया गया है।