63 किलो की महिला को दाढ़ी से उठाया, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
एंटानास कोंट्रीमास ने अपनी दाढ़ी से 63 किलोग्राम वजनी महिला को उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ एंटानास गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है। लोग इस खतरनाक वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।