अब 70 वर्ष की आयु में रियाटर होंगे डॉक्टर: उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश चुनाव से पूर्व योगी आदित्यनाथ सरकार ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। पहले डॉक्टर्स 65 वर्ष की उम्र में रिटायर होते थे, जिसे बढ़ाकर अब 70 वर्ष कर दिया गया है। उत्तरप्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कोरोना के कारण राज्य को ज्यादा अनुभव वाले डॉक्टरों की आवश्यकता है जो अपने अनुभव को साझा करे। सरकार के इस फैसले को जल्द ही कैबिनेट में मंजूरी दी जाएगी।