आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना: दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, "दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।" उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।