आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के ताज पैलेस में देंगे रिसेप्शन
बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की अप्रैल 14 को होने वाली शादी की चर्चा जोरों पर है। दोनों मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में अप्रैल 17 को रिसेप्शन पार्टी देंगे, जो बेहद आलीशान होने वाली है। इसमें बॉलीवुड के सितारे शिरकत करेंगे। इसमें अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स होने की संभावना है। शादी के बाद दोनों अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे।