बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस शशिकला का 88 वर्ष में निधन
वेटरन एक्ट्रेस शशिकला का अप्रैल 4 को 88 साल की उम्र में मुंबई स्थित घर में निधन हो गया। बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी शो के स्क्रीनराइटर किरण कोट्रिया ने फेसबुक पोस्ट के जरिये शशिकला के निधन का जानकारी दी। शशिकला ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं और आठ बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित भी किया गया था। फिल्म आरती और गुमराह के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला चुका था। भारत सरकार की तरफ से साल 2007 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।