Elvish Yadav

फोटो : Twitter

एल्विश यादव सांप के जहर का मामला: बिग बॉस ओटीटी विजेता से नोएडा पुलिस ने की दो घंटे तक पूछताछ

यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में नोएडा में एक रेव पार्टी से सांप और सांप का जहर बरामद होने के बाद सुर्खियों में आए थे। एल्विश नवंबर 7 की रात करीब 12 बजे पुलिस स्टेशन आए और करीब दो घंटे तक मौजूद रहे। एल्विश से पुलिस ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की और वह रात 2 बजे के बाद पुलिस स्टेशन से चले गए। सांप के जहर मामले में जरूरत पड़ने पर पुलिस एल्विश को दोबारा बुला सकती है।

बुध, 08 नवंबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Elvish Yadav, Snake Venom Case, questioned, noida police

Courtesy: India TV

Elvish-Yadav

फोटो: Latestly

एल्विश यादव केस: संक्षिप्त हिरासत के बाद रिहा हुए बिग बॉस ओटीटी विजेता

बिग बॉस विनर एल्विश यादव को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। नोएडा में रेव पार्टी के सिलसिले में कोटा पुलिस द्वारा उसे राजस्थान में गिरफ्तार किए जाने के बाद यह बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने कोटा में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एल्विश भी यहां से गुजर रहे थे। नाकाबंदी देखकर वह भागने लगे।  जिसके बाद कोटा जिले की सुकेत पुलिस ने उसे… read-more

रवि, 05 नवंबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: bigg boss ott winner, Elvish Yadav, custody, kota police

Courtesy: Punjab Kesari

Elvish Yadav

फोटो: India TV News

नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-49 में रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

नोएडा सेक्टर 49 में एक रेव पार्टी के मामले में आज बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा रेव पार्टी में ड्रग्स विभाग, वन विभाग और नोएडा पुलिस की संयुक्त छापेमारी के बाद एल्विश के पांच सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राहुल, टीटूनाथ, नारायण, रविनाथ और जयकरण के रूप में हुई है। पुलिस की छापेमारी के दौरान सांप… read-more

शुक्र, 03 नवंबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: fir filed, Elvish Yadav, noida police, bust rave party

Courtesy: Navbharat Times

Swara Bhaskar

फोटो: Khabar Bharat Tak

स्वरा भास्कर ने यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री भास्कर ने यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एल्विश यादव पर अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग के सीन को लेकर अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एल्विश पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक ट्रेंड चलवाने का भी आरोप लगाया। हालांकि अभी तक इस मामले में एल्विश की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 06:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Swara Bhaskar, Elvish Yadav, Indian YouTuber, Entertainment

Courtesy: News 18 Hindi