बर्फीले तूफान की चपेट में आए सेना के सात जवान शहीद: अरुणाचल प्रदेश
भारतीय सेना के सात जवान अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद शहीद हो गए है। सभी जवानों के शव हिमस्खलन वाली जगह से निकाल लिए गए है। जानकारी के मुताबिक सभी जवान फरवरी छह को आए हिमस्खलन में फंस गए थे। हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया जिसके लिए विशेष टीमें एयरलिफ्ट की गई। तमाम प्रयासों के बाद भी जवानों को नहीं बचाया जा सका।