दुनिया की नंबर एक तीरंदाज बनीं दीपिका कुमारी
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्वकप में तीन गोल्ड मेडल जीत दुनिया की शीर्ष तीरंदाज का स्थान प्राप्त किया है। विश्व तीरंदाजी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दीपिका की इस उपलब्धि की जानकारी दी गई। सभी भारतीय और दीपिका के सभी प्रशंसक उनके इस कारनामे से बेहद खुश हैं। दीपिका का अगला लक्ष्य जुलाई 23 से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने का होगा। टोक्यो ओलंपिक के लिए दीपिका भी बहुत उसाहित हैं।