एजियन सागर में मिले प्राचीन जहाज के मलबे के अवशेष
ग्रीक द्वीप काइथिरा के निकट एजियन सागर में एक प्राचीन जहाज के मलबे के अवशेष मिले है। यह खोज ग्रीक पावर ट्रांसमिशन कंपनी इंडिपेंडेंट पावर ट्रांसमिशन ऑपरेटर एसए द्वारा समुद्री सर्वेक्षण के दौरान की गयी है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह मलबा समुद्र के अंदर 222 मीटर की गहराई में मिला है। साथ ही खोज में मिले अवशेष को चौथी से लेकर पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व के बीच का बताया जा रहा है।